• Latest
  • Trending
फिल्म शूटिंग के लिए कश्मीर से बेहतर कुछ नहीं : अमिताभ कांत

फिल्म शूटिंग के लिए कश्मीर से बेहतर कुछ नहीं : अमिताभ कांत

May 26, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

फिल्म शूटिंग के लिए कश्मीर से बेहतर कुछ नहीं : अमिताभ कांत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 26, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
फिल्म शूटिंग के लिए कश्मीर से बेहतर कुछ नहीं : अमिताभ कांत
डॉ. सीमा द्विवेदी

श्रीनगर। जी20 सम्मेलन में भारतीय नीति आयोग के पूर्व सीईओ और भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए कश्मीर सबसे बेहतरीन जगह है। कश्मीर घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण फिल्म निर्माताओं को हमेशा से आकर्षित करती रही है। इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है।

amitabh kantअमिताभ कांत ने कहा कि कश्मीर सिर्फ एक जगह नहीं है, बल्कि अपने आप में एक अनूठा अनुभव है। अल्पाइन जंगलों और नदियों आदि के कारण कश्मीर की सुंदरता कई गुणा बढ़ जाती है। कश्मीर से बेहतर कोई और डेस्टिनेशन नहीं है।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

अमिताभ कांत ने सम्मेलन के दौरान ‘आर्थिक और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन’ के साइड इवेंट में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया । यह आयोजन शहर में आयोजित होने वाले जी20 देशों के तीसरे पर्यटन कार्य समूह की बैठक का एक हिस्सा था। उन्होंने कहा कि हम शांति और समृद्धि में विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि पर्यटन का गुणक प्रभाव होता है और यह एक नौकरी निर्माता क्षेत्र भी है। यह जगह अपने आप में अद्वितीय है, क्योंकि कोई भी बॉलीवुड फिल्म कश्मीर में शूटिंग के बिना पूरी नहीं होती। भारत में कोई भी रोमांस कश्मीर के बिना पूरा नहीं होता।

बॉबी, कश्मीर की कली जैसी फिल्मों का जिक्र
उन्होंने कश्मीर में शूट की गईं प्रसिद्ध फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि बॉबी-1973 (ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया स्टारर) को गुलमर्ग में शूट किया गया था। उन्होंने कश्मीर की कली, जब जब फूल खिले जैसी फिल्मों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए स्विटजरलैंड और अन्य जगहों पर जाते हैं, वहीं कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग भारत में हुई। अमिताभ कांत ने कहा कि यह दोतरफा प्रक्रिया रही है। ‘नाटू नाटू’ (फिल्म “आरआरआर” का ऑस्कर विजेता गीत) को यूक्रेन के राष्ट्रपति महल में शूट किया गया था। पर्यटन कार्य समूह की बैठक के लिए करीब 60 विदेशी प्रतिनिधि यहा ं पहुंचे थे।

कश्मीरी ड्रेस पहनकर खिंचवाए फोटो
श्रीनगर। जी 20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग के तीसरे और आखिरी दिन की शुरुआत डेलिगेट्स ने योगा और स्पोर्ट्स के साथ की। इसके बाद ये डेलीगेट्स निशात बाग गए, जहां कश्मीरी ड्रेस पहनकर फोटो सेशन करवाया। जम्मू- कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जल्द ही दुनिया के टॉप 50 टूरिस्ट प्लेस में जगह बना लेगा। मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। जम्मू-कश्मीर हमेशा से नॉलेज और लुभावने नजारों का केंद्र रहा है। 30 सालों से इसकी शांति पड़ोसी देशों की तरफ से फैलाए गए आतंक की वजह से प्रभावित हुई है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation