• Latest
  • Trending
AI will ease the way for police and intelligence agencies

पुलिस व खुफिया एजेंसियों की राह आसान करेगी एआई

May 26, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पुलिस व खुफिया एजेंसियों की राह आसान करेगी एआई

संदिग्धों को पहचानना और पकड़ना होगा आसान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 26, 2023
in देश
0
AI will ease the way for police and intelligence agencies
संदीप सक्सेना

प्रयागराज। तकनीक के बदलते मौजूदा दौर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का दखल तेजी से बढ़ रहा है। एआई ने विज्ञान को नया आयाम दिया है। इसी कड़ी में एक ऐसी तकनीक सामने आई है जो पुलिस और खास तौर पर खुफिया एजेंसियों की राह आसान करेगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सर्विलांस सिस्टम विकसित किया है जिससे सड़क, गली, चौराहा और सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध हरकत करने वालों की शिनाख्त अब न सिर्फ आसानी से बल्कि तत्काल हो जाएगी। इतना ही नहीं संदिग्धों की जानकारी भी सीधे पुलिस या खुफिया एजेंसियों के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी।
AI will ease the way for police and intelligence agencies

इस प्रोजेक्ट के मुख्य अनुसंधानकर्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. आशीष खरे ने बताया कि आजकल अमूमन शहरों के हर चौराहों पर सर्विलांस के लिए 360 डिग्री वाले कैमरे लगाए जाते हैं लेकिन इनकी निगरानी के लिए मैन पावर की जरूरत पड़ती है। जो नया सर्विलांस सिस्टम तैयार किया जा रहा है वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आधार पर काम करेगा और कैमरे में संदिग्ध दिखने या प्रतीत होने वाले व्यक्ति के व्यवहार का विश्लेषण कर सीधे कंट्रोल रूम को जानकारी भेजेगा। इस सिस्टम पर आधारित डिवाइस तैयार की जा रही है, जिसे कैमरे के साथ लगाया जाएगा। इसमें अलार्म की व्यवस्था भी होगी ताकि मौके पर मौजूद सुरक्षा तंत्र को सक्रिय किया जा सके। यह डिवाइस लगने के बाद कंट्रोल रूम में या फिर चौक-चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की चौबीस घंटे माॅनीटरिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। बकौल प्रो. खरे यह सिस्टम संदिग्ध व्यवहार का विश्लेषण करने में सक्षम है।

YOU MAY ALSO LIKE

जकार्ता से मेलबर्न तक: भारत ने बुनी व्यापक इंडो-प्रशांत साझेदारी

डिजिटल इंडिया के दस वर्ष: रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक मौन क्रांति

इन तकनीकों से संबंधित पांच महत्वपूर्ण रिसर्च पेपर अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित भी हो चुके हैं। प्रो. खरे ने बताया कि उनकी लैब में विकसित की गई तकनीक का विभिन्न मानकीकृत अंतराष्ट्रीय वीडियो डाटा और वास्तविक डाटा पर परीक्षण किया तो पहले से विकसित कई अंतरराष्ट्रीय तकनीकों से बेहतर परिणाम सामने आए। अब इस तकनीक का भारतीय विशेषकर प्रयागराज के परिप्रेक्ष्य में परीक्षण किया जाएगा।

इविवि के प्रो. खरे के साथ ही एमएनएनआईटी के डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह एवं गुजरात के वैज्ञानिकों की एक टीम संयुक्त रूप से मिलकर डिवाइस तैयार कर रही है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, न्यू दिल्ली के साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने विशेष प्रकार का सिस्टम / डिवाइस तैयार करने के लिए 58 लाख की ग्रांट मंजूर की थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation