• Latest
  • Trending
राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

October 31, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

पीएम मोदी ने देखा आस्था और देशभक्ति का संगम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in डिफेंस, देश, नया-भारत, राष्ट्रीय
0
राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

वाराणसी। पीएम नरेँद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नमो घाट पर वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर आयोजित एयरफोर्स शो में आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम देखा। ‘विंग्स ओवर गंगा’ के दौरान डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चले एयर शो के दौरान वंदे मातरम के स्वर गूंजे। तीन सूर्य किरण विमानों ने अंग्रेजी अक्षर ‘वी’ के आकार में उड़ान भरते हुए आसमान में तिरंगे की छटा बिखेरी। भगवान शिव से जुड़े पवित्र ‘ओंकार’ की आकृति बनाते हुए एमआई- 17 हेलिकॉप्टर ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर उड़ान भरी। राफेल, सुखोई, तेजस के साथ मिराज-2000, जैसे लड़ाकू विमानों ने भी हिस्सा लिया।

गंगा के दोनों तटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाटों पर ठसाठस भीड़ और आसमान में उड़ते विमानों को निहार रही थीं हजारों आंखें। ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो ने काशी को रोमांच और उत्साह से भर दिया। एयर शो के पहले दिन घाटों की सीढ़ियों से लेकर छतों और नावों तक लोग विमानों की कलाबाजियां देखने के लिए जुटे रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

सेना को एक ही खेप में मिले 450 ‘नागास्त्र-1आर’ ड्रोन

रक्षा मंत्रालय ने की 4,106 करोड़ की डिफेंस डील

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे तक आसमान में राफेल सुखोई जगुआर सूर्यकिरण रोबोटिक टीम के साथ ही 60 से ज्यादा विमानों ने गर्जना करते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाए। देशभक्ति से जुड़ी कलात्मक आकृतियां उकेरीं। इस दौरान प्रधानमंत्री की नजरें आसमान पर ही टिकी रहीं।

वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने आसमान से राष्ट्रीय झंडे के रंगों के धुएं और पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। जवानों के पराक्रम को देख प्रफुल्लित प्रधानमंत्री ने इशारे से ही जय हिंद का अभिवादन किया तो यह देख नमो घाट के साथ ही गंगा तट इलाके में उमड़ी विशाल भीड़ ने हर-हर महादेव और भारत माता की जयघोष के साथ तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

विशेष डाक टिकट जारी
वाराणसी भारतीय वायुसेना सेना के 94 वें स्थापना दिवस के मौके पर काशी में आयोजित एयर शो पर विशेष डाक टिकट जारी किया। इस टिकट पर उड़ान भरते विमान और काशी की सांस्कृतिक छवि को दर्शाया गया है।

पीएम का रोड शो
पुलिस लाइन से करीब 7 किमी लंबा रोड शो करते हुए प्रधानमंत्री नमो घाट पहुंचे। इस दौरान उत्सव जैसा माहौल नजर आया। होल-नगाड़े और शंखनाद के बीच लोगों ने प्रधानमंत्री कर जोरदार स्वागत किया। काशीवासियों का उत्साह देख प्रधानमंत्री ने वाहन से बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

गारमेंट फैक्ट्री की सौगात
पीएम मोदी ने गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल) द्वारा 150 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया। फैक्ट्री में बनने वाले वस्त्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पूर्वांचल में अरविंद मिल का यह पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। यहां पूर्वांचल के लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।

इन लड़ाकू विमानों ने दिखाया शौर्य
राफेल: राफेल फ्रांस में बना दो इंजन वाला बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है। इसकी अधिकतम गति लगभग 2,130 किमी प्रति घंटा है। इसमें आधुनिक रडार और दुश्मन के रडार से बचाव की प्रणाली है। यह दुश्मन के विमानों को रोकने, जमीन पर हमला करने और टोही जैसे मिशन में काम आता है।

तेजस: तेजस भारत में बना हल्का लड़ाकू विमान है। इसे हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। इसमें एक इंजन लगा है और इसकी अधिकतम गति लगभग 2,220 किमी प्रति घंटा है।

मिराज-2000 (वज्र) : यह फ्रांस में बना एक इंजन वाला लड़ाकू विमान है। भारतीय वायुसेना में इसे वज्र नाम से जाना जाता है। इसकी अधिकतम गति लगभग 2,300 किमी प्रति घंटा है। 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट ‘आपरेशन बंदर’ में इस विमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सुखोई-30 एमकेआई : यह दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जिसे रूस के सहयोग से भारत के लिए विकसित किया गया है। इसमें दो पायलट बैठ सकते हैं। इसकी अधिकतम गति लगभग 2,100 किमी प्रति घंटा है। यह लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है और हवा में ईंन्धन भी भर सकता है।

जगुआर (शमशेर) : जगुआर ब्रिटेन और फ्रांस के सहयोग से बना दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है। इसे शमशेर कहा जाता है। इसे जमीन पर दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए बनाया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation