• Latest
  • Trending
श्रीनगर हो रहा स्मार्ट, खुशनुमा मौसम कुदरती खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

श्रीनगर हो रहा स्मार्ट, खुशनुमा मौसम कुदरती खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

श्रीनगर हो रहा स्मार्ट, खुशनुमा मौसम कुदरती खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

23 मई को जी20 के पर्यटन के कार्यकारी समूह की होगी बैठक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 5, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
श्रीनगर हो रहा स्मार्ट, खुशनुमा मौसम कुदरती खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

श्रीनगर। खुशनुमा मौसम और कुदरती खूबसूरती की वजह से कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए श्रीनगर शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी बनाने का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। इसके तहत न सिर्फ श्रीनगर की सड़कें, पार्क और फुटपाथ एक नए रंग रूप में दिखेंगे बल्कि श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक और घंटा घर में भी नयापन देखने को मिलेगा।

‘समय पर पूरे होंगे सभी प्रोजेक्ट’
फिलहाल लाल चौक, झेलम रिवर और आसपास के कई इलाकों में दिन-रात काम तेजी से जारी है। सिटी सेंटर में मशीन का काम पूरा हो गया है और अब हाथ से होने वाले काम को अंजाम दिया जा रहा है। कई जगहों पर रोशनी का काम लगभग अंतिम चरण में है। पोलो व्यू को जो नया रूप दिया जा रहा है, वह विशेष रूप से रोमांचक होगा। मुख्य सचिव अरुण कुमार के मुताबिक सभी इंतजाम किए जा रहे हैं और जी 20 बैठक से जुड़ी सभी लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। कुछ इलाकों में प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

श्रीनगर में उत्सव जैसा माहौल होगा
कुमार ने कहा, ‘शहर को सुंदर बनाने की सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद श्रीनगर में उत्सव जैसा माहौल होगा।’ श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त और स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ आमिर अतहर का कहना है कि शहर में 85 प्रोजेक्ट्स पर स्मार्ट सिटी के तहत काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र के लिए जी-20 एक महत्वपूर्ण इवेंट होने जा रहा है और ये इवेंट कश्मीर को वैश्विक स्तर पर एक पर्यटन स्थल के रूप में आगे बढ़ाएगा।

आम लोग भी प्रोजेक्ट से काफी खुश
आम लोग भी इन प्रोजेक्टों से काफी खुश हैं और सरकार के कदम की सराहना कर रहे हैं। सरकार की भी कोशिश है कि स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे सभी काम 23 मई से पहले पूरे हो जाएं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन को छोड़कर जी20 के सभी देशों के प्रतिनिधि 23 मई को श्रीनगर में पर्यटन के कार्यकारी समूह की बैठक में भाग लेंगे। जी 20 के प्रतिनिधि 22 मई को श्रीनगर पहुंचेंगे और 23 मई को बैठक होगी। 24 मई को प्रतिनिधियों को प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation