• Latest
  • Trending
एलिफैंट कैंप पहुंचे मोदी, वहीं बनी थी ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’

एलिफैंट कैंप पहुंचे मोदी, वहीं बनी थी ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’

April 14, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एलिफैंट कैंप पहुंचे मोदी, वहीं बनी थी ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 14, 2023
in प्रोजेक्ट टाइगर
0
एलिफैंट कैंप पहुंचे मोदी, वहीं बनी थी ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने मैसूर पहुंचे। हैट, टी-शर्ट और ट्राउजर में पीएम मोदी का लुक आकर्षक था। पीएम पहले बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे और खुली जीप में घूमे। इसके बाद वे कर्नाटक की सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क गए। ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने एक मेगा इवेंट में बाघों से जुड़े लेटेस्ट आंकड़े जारी किए।

इस मौके पर स्मारक से जुड़ा एक सिक्क ा भी जारी किया गया। पीएम मोदी ने थेप्पाकडु एलिफेंट कैंप का भी दौरा किया। यहां उन्होंने एक हाथी को गन्ना खिलाया और उसे सहलाया। इसके बाद पीएम ने मुदुमलाई नेशनल पार्क में बने थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा किया और महावतों और कांवड़ियों से बातचीत की । इस एलिफेंट पार्क का मुख्य आकर्षण हाथी रघु है। ऑस्कर विनिंग फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” रघु और उसे पालने वालों पर आधारित है। इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। यहां पीएम ने युगल बोमन एंड बेली से भी मुलाकात की। उन्होंने बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद उठाया।

YOU MAY ALSO LIKE

32 हजार जगहों पर कैमरे, 4 करोड़ तस्वीरें, तब हुई बाघों की गणना

पीएम ने द. भारत में एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाई

उन्होंने वहां बीस किलोमीटर की सफारी की। इस टाइगर रिजर्व का दौरा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। बांदीपुर टाइगर रिजर्व भारत के शीर्ष बाघ अभयारण्यों में शामिल है। मोदी ने संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत की। पीएम रात को ही कर्नाटक पहुंच गए थे।

पीएम ने कहा, दशकों पहले भारत से चीते विलुप्त हो गए थे, हम शानदार चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है।

बाघों की संख्या
देश में 2006 में बाघों की संख्या 1411, 2010 में 1706, 2014 में 2226, 2018 में 2967 और 2022 में 3167 थी।
बिग कैट्स अलायंस
पीएम मोदी ने अमृत काल विजन और इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (आईबीसीए) की नींव भी रखी। यह कई देशों का एक समूह है जहां मार्जर प्रजाति के सात जानवर जैसे बाघ, शेर, हिम तेंदुआ, जगुआर, पुमा, टाइगर, लेपर्ड पाए जाते हैं।

एलिफैंट कैंप पहुंचे मोदी, वहीं बनी थी 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स'

1 of 2
- +

1.

2.

पीएम मोदी बोले- यह पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘देश में बाघों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा में प्रोजेक्ट टाइगर ने अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रकृति की रक्षा, भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और उसी समय दुनिया के 75 प्रतिशत बाघ भारत में निवास करते हैं।’

एशियाई शेरों का इकलौता घर भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘दुनिया में एशियाई शेरों का इकलौता घर भारत है। देश में शेरों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 2015 में देश में 525 शेर थे और 2020 में बढ़कर 675 हो गए। तेंदुओं की संख्या में भी बीते चार साल में 60 फीसदी का उछाल आया है। भारत ने न सिर्फ बाघों को बचाया बल्कि उन्हें ऐसा इकोसिस्टम दिया, जिससे वे फल-फूल सकें। हमारे पास दुनिया भर की कुल जमीन का सिर्फ 2.4 फीसदी है लेकिन वैश्विक विविधता में हमारा हिस्सा 8 फीसदी है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में करीब 30 हजार हाथी हैं और एशियाई हाथियों की दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या भारत में है।

टाइगर रिजर्व नौ से बढ़कर हुए 53
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश में बाघों के संरक्षण की शुरुआत साल 1973 में नौ टाइगर रिजर्व क्षेत्रों के साथ हुई थी। आज इनकी संख्या 53 तक पहुंच गई है। इनमें से 23 टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation