• Latest
  • Trending

‘आम्रपाली में कब्जा नहीं लेने वाले खरीदारों के फ्लैट बेच दिए जाएं’

January 15, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘आम्रपाली में कब्जा नहीं लेने वाले खरीदारों के फ्लैट बेच दिए जाएं’

प्राधिकरणों को अतिरिक्त फ्लैट निर्माण की मंजूरी जल्द देने का निर्देश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 15, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आम्रपाली बिल्डर्स की परियोजनाओं में नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) की ओर से निर्मित फ्लैटों के खरीदार अगर कब्जा नहीं लेते, तो उनकी बुकिंग रद कर दूसरों को बेच दिया जाए। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी व जस्टिस सतीशचंद्र शर्मा ने आम्रपाली मामले में कोर्ट रिसीवर नियुक्त अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से एनबीसीसी के प्रयासों के बावजूद कब्जा लेने नहीं पहुंचे खरीदारों के फ्लैटों की ताजा स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रविंदर कुमार ने बताया कि ग्रेनो प्राधिकरण ने आम्रपाली के गोल्ड होम प्रोजेक्ट में अतिरिक्त फ्लैट बनाने की अनुमति दे दी है। पांच अन्य परियोजनाओं में ऐसी अनुमति के लिए एनबीसीसी को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं।

एनबीसीसी के वकील सिद्धार्थ दवे ने बताया, इन जरूरी औपचारिकताओं में पोर्टल पर नक्शे को अपलोड करना भी है। चार परियोजनाओं, सेंचुरियन पार्क, लीसर वैली, लीसर पार्क और ड्रीम वैली के नक्शे अपलोड कर दिए हैं। पीठ ने ग्रेनो प्राधिकरण को निर्देश दिया कि औपचारिकता पूरी होने पर चारों परियोजनाओं के लिए जरूरी अनुमति दे दी जाए। वहीं, सिलिकॉन सिटी प्रोजेक्ट के लिए पीठ ने नोएडा प्राधिकरण को निर्देश दिया कि अतिरिक्त फ्लैट बनाने के लिए मंजूरी की प्रक्रिया तेज की जाए। पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि परियोजनाओं के लिए जरूरी पर्यावरणीय मंजूरी जितनी जल्दी हो, उतनी जल्दी दें। पीठ ने बीते साल 29 अगस्त को नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरणों को निर्देश दिए थे कि आम्रपाली को छह परियोजनाओं में अतिरिक्त फ्लैट बनाने की मंजूरी योजना मिलने के तीस दिन में दे दी जाए, ताकि परियोजनाएं पूरी करने में आ रही धन की दिक्क त दूर की जा सके।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

लंबित याचिकाओं का निपटारा
शीर्ष कोर्ट ने यह देखते हुए कि आम्रपाली की परियोजनाओं से जुड़ी मुख्य याचिका में कई मांगों का समाधान हो चुका है, कई लंबित याचिकाओं का निपटारा कर दिया। हालांकि पीठ ने यह भी कहा, इनके याचिकाकर्ता कानून के तहत उपलब्ध अन्य समाधान अपना सकते हैं।

500 करोड़ की और जरूरत
एनबीसीसी की ओर से दवे ने पीठ को सूचित किया, परियोजना पूरी करने के लिए एनबीसीसी को और 500 करोड़ रुपये की जरूरत है। यह राशि उस 343 करोड़ के अतिरिक्त है, जो कॉरपोरेशन पहले ही निवेश कर चुका है। वहीं, घर खरीदारों की ओर से एमएल लाहोटी ने कहा कि उनके मुवक्कि ल और राशि नहीं दे सकते क्योंकि बैंकों का समूह एनबीसीसी को पहले ही 1,600 करोड़ रुपये दे चुका है। इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 650 करोड़ रुपये परियोजनाएं पूरा करने के लिए दिए हैं। लाहोटी ने आरोप लगाया कि एनबीसीसी ने 20 हजार फ्लैट पूरे करने का दावा किया, लेकिन अब तक खरीदारों को सिर्फ सात हजार फ्लैट ही दिए गए है। बाकी फ्लैटों का कोई पता नहीं है।

गलत तथ्य मत रखिए : वेंकटरमणी
वेंकटरमणी ने लाहोटी से अनुरोध किया कि ऐसी सूचना पीठ के सामने न रखें क्योंकि इसमें तथ्यात्मक गलती है। उन्होंने कहा, तीन से चार हजार घर खरीदार अपने फ्लैटों का कब्जा लेने पहुंचे ही नहीं हैं। इन खरीदारों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने अलग-अलग परियोजनाओं के हिसाब से ऐसे फ्लैटों की जानकारी देने के लिए विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में देने का प्रस्ताव भी रखा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation