• Latest
  • Trending
अब आजम खां के पास वोट देने का अधिकार नहीं

अब आजम खां के पास वोट देने का अधिकार नहीं

November 25, 2022
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
daily-news

भारतनेट, जीएसटी और भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

August 28, 2026
अमेरिका में भारतीय छात्रों के नए वीज़ा नियम

पंद्रह सितंबर के बाद तीस दिन

August 28, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
Saturday, August 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब आजम खां के पास वोट देने का अधिकार नहीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in राष्ट्रीय
0
अब आजम खां के पास वोट देने का अधिकार नहीं

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है। पहले तो उनकी विधायकी रद्द हुई और अब उनका वोट देने का अधिकार भी खत्म कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आजम खान का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया है जिसके चलते वह अब रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में वोट भी नहीं डाल पाएंगे। आजम खान का वोट का अधिकार छीनने के लिए चुनाव आयोग को रामपुर सदर सीट के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने पत्र लिखा था।

आजम खान का वोट देने का अधिकार को खत्म करने का निर्णय चुनाव आयोग के लोक प्रतिनिधि कानून की धारा 16 के तहत किया गया है। आजम खान से वोट देने के अधिकार को लेने से पहले 27 अक्टूबर को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हेट स्पीच के मामले उन्हें 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इस सुनवाई के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। वहीं अब वोट देने का अधिकार भी खत्म कर दिया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

इस कानून के तहत छीना गया अधिकार : कानून के मुताबिक अगर कोई विधायक या सांसद या विधान परिषद का सदस्य किसी मामले में दोषी पाया जाता है और वह दोष उसपर साबित हो जाता है तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाती है। इसके साथ ही उसके 6 वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लग जाती है। आजम खान को जिस धारा के तहत वोट देने के अधिकार खत्म किया गया है वो चुनाव आयोग के लोक प्रतिनिधि कानून की धारा 16 है। जिसके मुताबिक अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार या अपराध से जुड़ा हुआ है तो उसका वोट देने का अधिकार छीना जा सकता है। इस अधिनियम के मुताबिक अगर वो दोषी कोई सांसद या विधायक होता है तो उसकी सदस्यता रद्द होती है। साथ ही वोटर लिस्ट से नाम भी काट दिया जाता है।

6 वर्षों तक नहीं लड़ सकते चुनाव : किसी व्यक्ति या सांसद या विधायक या विधान परिषद के सदस्य से वोट देने का अधिकार तब छीना जाता है जब उसे आईपीसी की धारा 171ई या 171एफ या फिर लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 125 या 135 का दोषी ठहराया जाता है। तब उसका वोट देने का अधिकार खत्म कर दिया जाता है। इसके साथ ही उस पर 6 वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी जाती है।

ये है पूरा मामला : 2019 में आजम खान ने एक रैली के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए भड़काऊ बयान दिया था। इस मामले में सपा नेता के खिलाफ रामपुर में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 27 अक्टूबर को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हेट स्पीच के मामले में दोषी मानते हुए 3 साल जेल और 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सजा सुनाई गई थी। हेट स्पीच मामले में आजम खान को आईपीसी 153ए (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और आईपीसी 505 (1) (सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाला बयान देना) और लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 125 के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation