• Latest
  • Trending
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

October 31, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने बताई दिल की बात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in राष्ट्रीय
0
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में इस कार्यक्रम के 12 साल के सफर को याद किया। उनके लिए ‘मन की बात’ देश के आम लोगों के प्रयासों को करीब से जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थ यात्रा जैसी है।
पीएम मोदी के मुताबिक, जो लोग समाज और राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करते हैं, वे अपने आप में किसी तीर्थ से कम नहीं हैं। इस कार्यक्रम के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे ऐसे लोगों की प्रेरक कहानियां सामने आई हैं, जिनके योगदान पर आमतौर पर समाज का ध्यान नहीं जाता।

विजयादशमी पर शुरू हुई थी ‘मन की बात’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 12 साल पहले विजयादशमी के पावन अवसर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। तब से यह यात्रा लगातार जारी है। उन्होंने श्रोताओं को इस सफर का सहयात्री और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में लोगों की अहम भूमिका रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

हम गुड गवर्नेंस का मॉडल लेकर चल रहे हैं: मोदी

पीएम ने कहा कि ‘मन की बात’ उनके लिए देश के सामान्य नागरिकों के परिश्रम, पराक्रम, प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवा-भाव का गौरवगान करने का अवसर रहा है। भारत में सदियों से तीर्थ यात्रा की परंपरा रही है और उनके लिए यह कार्यक्रम भी लोगों के प्रयासों को करीब से जानने तथा उनके योगदान को नमन करने की यात्रा जैसा है।

सामने आईं प्रेरक कहानियां
प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज और राष्ट्र के लिए काम करने वाले लोग अपने आप में तीर्थ के समान हैं। बीते 12 वर्षों में देश के हर कोने से ऐसे अनेक लोगों की कहानियां सामने आई हैं, जिनके असाधारण कार्यों की ओर सामान्य तौर पर समाज का ध्यान नहीं जाता।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ ने ऐसे अनगिनत लोगों के काम और उनकी प्रेरक कहानियों को देशवासियों तक पहुंचाने का काम किया है। इन कहानियों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों को पहचान मिली है।

देश के परिवारों से जुड़ने का अवसर
पीएम ने कहा कि वह इस कार्यक्रम के माध्यम से एक तरह से देश की लोकशक्ति की आराधना करते हैं। उन्हें इसके जरिए देश के हर परिवार से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि उन्हें सैकड़ों ऐसे संदेश मिलते हैं, जिनमें लोग कहते हैं कि ‘मन की बात’ सुनते समय उन्हें ऐसा महसूस होता है, जैसे प्रधानमंत्री उनके बीच बैठकर परिवार के सदस्य की तरह उनसे संवाद कर रहे हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रोताओं का यह अपनापन और स्नेह उनके लिए बेहद अमूल्य पूंजी है।

वोकल फॉर लोकल (स्वदेशी)
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्राथमिकता देने की अपील की, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना मजबूत हो सके।

नदी संरक्षण और जल पुनर्जीवन
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा हेवल नदी और सूखते जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के सामूहिक प्रयास की सराहना की।

प्राकृतिक और जैविक खेती
पंजाब के मालवा क्षेत्र में ‘खेती विरासत मिशन’ द्वारा कपास की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाली ‘नवत्रंजन’ पहल का उल्लेख किया।

युवा और डीप-टेक स्टार्टअप्स
पीएम बोले, कैसे देश के युवा समुद्र के ऊपर उड़ने वाले इलेक्टि्रक वाहन और ड्रोन/ई-गाड़ियों के लिए फास्ट-चार्जिंग बैटरी जैसे क्षेत्रों में नवाचार कर रहे हैं।

नरेंद्र सिंह कपानी की जयंती
31 अक्टूबर को ‘फादर ऑफ फाइबर ऑप्टिक्स’ के रूप में विख्यात महान वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह कपानी की 100वीं जन्म जयंती का प्रधानमंत्री ने स्मरण किया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती और पर्व
प्रधानमंत्री मोदी ने 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और आने वाले त्योहारों (दिवाली, छठ महापर्व) की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित तथा सामूहिक रूप से त्योहार मनाने का आग्रह किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation