• Latest
  • Trending
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
अपोलो सिस्टम्स की सब्सिडियरी ने बंगाल में नई यूनिट शुरू की

अपोलो सिस्टम्स की सब्सिडियरी ने बंगाल में नई यूनिट शुरू की

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

हर वॉर्ड में उतरे 22 वाहन, जुड़े 7 और मिस्टिंग वाहन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in वेस्ट
0
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

मुंबई। मुंबई में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है और बढ़ते धूलकणों को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी ने अब जमीन पर बड़ा सफाई अभियान शुरू कर दिया है। शहर के सभी वॉर्ड में ‘डीप क्लीन ड्राइव’ शुरू की गई है। इसके तहत फिलहाल 22 वाहनों को सफाई और धूल नियंत्रण के काम में लगाया गया है। वहीं विगत दिवस सात और मिस्टिंग

वाहन अभियान से जुड़ गए हैं। इन वाहनों की मदद से सड़कों, जंक्शन और धूल जमा होने वाले इलाकों में पानी का छिड़काव कर हवा में उड़ने वाले धूलकणों को कम करने की कोशिश की जाएगी। मानसून के दौरान सड़कों पर जमा हुई मिट्टी, गाद और धूल अब मुंबई की हवा के लिए चुनौती बन रही है। बारिश कम होने के बाद सड़क की सूखी धूल वाहनों की आवाजाही के साथ हवा में घुलती है। यही वजह है कि बीएमसी ने नियमित सफाई के साथ अब डीप क्लीनिंग, रोड वॉशिंग और मिस्टिंग पर जोर दिया है। बीएमसी ने सभी वार्डों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

खासतौर पर निर्माण और पुनर्विकास स्थलों, ट्रैफिक वाले जंक्शन, सड़क किनारे जमा मलबे, धूल भरे हिस्सों और खुले में कचरा जलाने वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव, मलबे को ढंकना और साइट की नियमित सफाई जैसे उपायों पर भी जोर दिया जा रहा है।

वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले खुले में कचरा जलाने वालों के खिलाफ भी बीएमसी ने सख्ती बढ़ा दी है। बीएमसी के मुताबिक, अब खुले में कचरा जलाते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। बीएमसी का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि शहर में खुले में कचरा जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है।

धूल पर ‘मिस्टिंग’ का वार
बीएमसी के इस अभियान में मिस्टिंग वाहनों की भूमिका अहम होगी। पानी की महीन फुहार के जरिए हवा में मौजूद धूलकणों को नीचे बैठाने की कोशिश की जाएगी। अतिरिक्त वाहन मिलने के बाद अभियान की क्षमता और बढ़ने की उम्मीद है।

बीएमसी का यह अभियान ऐसे समय शुरू हुआ है, जब मुंबई में सर्दियों से पहले हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ने लगती है। सड़क की धूल, निर्माण गतिविधियां और कचरा जलाना प्रदूषण के प्रमुख स्थानीय स्रोत हैं। ऐसे में डीप वलीन ड्राइव की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सफाई के साथ नियम तोड़ने वालों पर कितनी प्रभावी कार्रवाई होती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation