• Latest
  • Trending
amazing invincible unforgettable

अद्भुत अजेय अविस्मरणीयं

July 5, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अद्भुत अजेय अविस्मरणीयं

विराट, सूर्या, हार्दिक, बुमराह के दम पर भारत वर्ल्ड चैंपियन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in महिला-खेल
0
amazing invincible unforgettable
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। क्रिकेट में ऐसा बहुत कम देखा जाता है जब एक ही मैच में कई टर्निंग प्वाइंट हों। सूर्यकुमार की चमत्कारी कैच, क्लासेन की छक्क ोंकी बरसात, हार्दिक पांड्या की आफ स्टंप से बाहर जाती व ललचाती गेंद में क्लासेन का फंस जाना, क्रूशियल ओवर में बुमराह का बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर देना। ये सब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को यादगार, क्रिकेट की खूबसूरती बढ़ाने वाले टर्निंग प्वाइंट रहे।

भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 17 साल बाद दूसरी बार भारत को यह खिताब दिलाने में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने विराट कोहली (76) और अक्षर पटेल (47) की बदौलत 176/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में दक्षिण अफ़्रीका ने हेनरिक क्लासेन (27 गेंद, 52 रन) के दम पर मैच को लगभग अपने मुट्ठी में कर ही लिया था। हालांकि, 30 गेंदों में 30 रनों की जरूरत होने पर भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार वापसी की और मैच को अपने नाम कर लिया।
खास बातें

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

– •भारत पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बना। उसने टूर्नामेंट में खेले सभी आठ मैच जीते और ग्रुप चरण में कनाडा के खिलाफ मैच बारिश से धुल गया था।
– भारत टी20 विश्व कप दूसरी बार जीतने वाली तीसरी टीम बन चुका है। वेस्टइंडीज़ ने यह कारनामा सबसे पहले किया था और फिर इंग्लैंड ने भी इसे दोहराया था।

– नौ खिलाड़ी दो टी20 विश्व कप फ़ाइनल जीत का हिस्सा रह चुके हैं- रोहित इस लिस्ट में नए शामिल हुए। डैरेन सैमी, मार्लोन सैमुअल्स, क्रिस गेल, जॉनसन चार्ल्स, ड्वेन ब्रावो, सैमुअल बद्री, आंद्रे रसेल और दिनेश रामदीन दो टी20 विश्व कप फाइनल जीत का हिस्सा रह चुके हैं।
– भारत का फाइनल में 176/7 का स्कोर पुरुष टी20 विश्व फाइनल में किसी टीम द्वारा बनाया सर्वोच्च स्कोर है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 173/2 इससे पहले सर्वोच्च रन थे।
– 23 गेंदों में हेनरिक क्लासेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और यह पुरुष विश्व कप फाइनल में लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले 31 गेंदों में मिचेल मार्श ने 2021 टी20 विश्व कप फ़ाइनल में लगाया था।
– 16 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ विराट कोहली टी20 में हासिल कर चुके हैं, जो इस फ़ॉर्मेट में किसी खिलाड़ी के लिए सर्वाधिक है। कोहली के 16 में से आठ अवार्ड पुरुष टी20 विश्व कप में आए हैं, जबकि किसी अन्य ने पांच से अधिक नहीं हासिल किए हैं।
– 37 साल, 60 दिन की उम्र में रोहित टी20 विश्व कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने हैं। वह इमरान खान (39 साल, 172 दिन) के बाद फाइनल जीतने वाले दूसरे सबसे अधिक उम्र के कप्तान भी बने हैं।
– 49 जीत रोहित को भारत के कप्तान के तौर पर मिली हैं। उन्होंने 62 मैचों में भारत की कप्तानी की और अब सर्वाधिक टी20 जीत हासिल करने वाले कप्तान बन गए हैं। 2 खिलाड़ी कोहली को मिलाकर तीनों आईसीसी टूर्नामेंट फ़ाइनल जीत का हिस्सा रह चुके हैं। धोनी ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी थे और उन्होंने कप्तान के रूप में यह किया था।
– टी20 विश्व कप जीतने के बाद विदाई भाषण में भावुक हुए राहुल द्रविड़, टीम के सभी खिलाड़ियों का दिया धन्यवाद।

 

1 of 3
- +
amazing invincible unforgettable
amazing invincible unforgettable
amazing invincible unforgettable

1.

2.

3.

रोहित, कोहली, जडेजा अब नहीं दिखेंगे
विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा, फाइनल की जीत के हीरो विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 से संन्यास का एलान कर दिया था। इसी के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड भी अब कोच के पद से निवृत्त होने जा रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाला देश भारत
टी20 रैंकिंग में नंबर वन भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम है। भारतीय टीम ने 9 टी20 वर्ल्ड कप में 52 मैच खेले हैं. इसमें से 35 में टीम ने जीत हासिल की है जबकि 15 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई समाप्त हुआ है जबकि एक का कोई परिणाम नहीं (सफलता प्रतिशत 69.60) निकला है। बता दें, 2007 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टाई रहे मैच में भी ‘बॉल आउट’ में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। 2022 के वर्ल्ड कप तक 51 मैचों में 31 जीतों के साथ श्रीलंका नंबर 1 टीम थी लेकिन इस बार टीम चार मैचों में केवल एक जीत ही हासिल कर पाई और सुपर 8 में भी स्थान नहीं बना पाई।

माला माल
टीम इंडिया को चैंपियन बनने पर 20.42 करोड़ का इनाम
भारत को टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद 2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए गए। भारतीय रुपये में यह 20.42 करोड़ के आसपास है। वहीं, साउथ अफ्रीका हार के बाद भी मालामाल हुआ। उन्हें 1.28 मिलियन डॉलर मिले, यानी भारतीय रुपयों में करीब 10.67 करोड़ मिले।
विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया। उन्हें रिवॉर्ड के रूप में 5000 डॉलर दिए गए। भारतीय रुपए में करीब 4,16,821 रुपए मिले। वहीं जसप्रीत बुमराह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे। उन्हें रिवॉर्ड के रूप में 15000 डॉलर दिए गए (भारतीय मुद्रा में 12,50,465 रुपए)।

बीसीसीआई देगा 125 करोड़
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एलान किया है कि रोहित शर्मा की अगुआई में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर 125 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने ट्वीट में लिखा – मुझे यह बताने में बेहद खुशी हो रही है कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को प्राइज मनी के तौर पर 125 करोड़ रुपए मिलेंगे। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार खेल, प्रतिभा, संकल्प और खेल भावना को दिखाया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation