• Latest
  • Trending
India's biggest score in women's cricket in 90 years

महिला क्रिकेट में 90 साल का सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम

July 5, 2024
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महिला क्रिकेट में 90 साल का सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in महिला-खेल
0
India's biggest score in women's cricket in 90 years
ब्लिट्ज ब्यूरो

चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 90 साल का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया।
उन्होंने टेस्ट के दूसरे महिला टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। 1934 में महिला टेस्ट क्रिकेट का आगाज हुआ था। जब से लेकर अब तक यानी 90 साल में यह पहली बार हुआ कि किसी टीम ने 600 रन का आंकड़ा पार किया हो।
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसका भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर फायदा उठाया और 115.1 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट पर 603 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया। यह महिला टेस्ट क्रिकेट में आज तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने इसी साल के शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 9 विकेट पर 575 रन बनाकर अपनी पारी को डिक्लेयर किया था।

दक्षिण अफ्रीका को दस विकेट से हराया
एक ओर जहां देश टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी फैंस को खुश होने का बड़ा मौका दिया है। चेन्नई में एकलौते टेस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से धो डाला। टीम इंडिया ने पहली पारी में 603 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 266 रनों पर ढेर हो गई।
फॉलोऑन खेलने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में अच्छी फाइट दिखाते हुए 373 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए और अंत में टीम इंडिया को 37 रनों का लक्ष्य मिला। इस स्कोर को हासिल करने में टीम इंडिया को कोई दिक्क त पेश नहीं आई। सानिया और शुभा सतीश ने मिलकर लक्ष्य चेज कर लिया। महिला गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया। दूसरी पारी में स्नेह राणा की फिरकी ने साउथ अफ्रीका को झकझोर कर रख दिया। राणा ने 77 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर
• भारत- 603/6 बनाम साउथ अफ्रीका
• ऑस्ट्रेलिया- 575/9 बनाम साउथ अफ्रीका
• ऑस्ट्रेलिया- 569/6 बनाम इंग्लैंड
• ऑस्ट्रेलिया- 525 बनाम भारत
• न्यूजीलैंड- 517/8 बनाम इंग्लैंड

शैफाली वर्मा का सबसे तेज दोहरा शतक
भारतीय महिला टेस्ट टीम के इतिहास रचने में युवा और विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 197 गेंद का सामना कर 205 रन की शानदार पारी खेली। शैफाली ने सबसे कम गेंदों पर दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 23 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले आस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड (248 गेंद) के नाम यह रिकॉर्ड था। स्मृति मंधाना ने भी 27 चौके और 1 छक्के की मदद से 149 रन ठोके।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation