• Latest
  • Trending
Changed policy for displaced shopkeepers in Ayodhya

अयोध्या में विस्थापित दुकानदारों के लिए बदली नीति

June 28, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अयोध्या में विस्थापित दुकानदारों के लिए बदली नीति

अब 'पहले कब्जा फिर भुगतान' की नीति, 80 को सौंपी चाबी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Changed policy for displaced shopkeepers in Ayodhya
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। योगी आदित्यनाथ सरकार ने यहां पर दुकानों के आवंटन को लेकर अपनी नीति में बदलाव किया है। इस बदलाव से सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

यहां बनीं सैकड़ों दुकानों को अब ब्याज मुक्त किस्तों पर विस्थापितों को देने का फैसला किया गया है। ‘पहले भुगतान फिर कब्जा’ की नीति को बदलते हुए ‘पहले कब्जा फिर भुगतान’ की नीति पर सरकार आ गई है। जिन लोगों को ये दुकानें आवंटित हो रही हैं, वे सहादतगंज से नया घाट तक 13 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के कारण विस्थापित हो गए थे। इस सड़क को ही राम पथ का नाम दिया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

पहले पूरे भुगतान की थी शर्त
इससे पहले तय किया गया था कि दुकानदारों को 100 वर्ग फुट से 150 वर्ग फुट तक की इन दुकानों को देने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण को पूरी राशि का भुगतान करना पड़ेगा। एक दुकान की कीमत लगभग 8 से 18 लाख रुपये थी। इससे व्यापारियों के लिए भुगतान करना बेहद मुश्किल हो रहा था। ऐसे में दुकान की चाहत रखने वाले लोगों को बैंक से लोन लेना पड़ता और भारी ब्याज भी देना पड़ता।

विधानसभा का उपचुनाव भी होना है
अब नीति में बदलाव से दुकानदारों को बड़ी राहत मिल गई है। योगी सरकार की तरफ से नीति में बदलाव को अयोध्या में लोकसभा चुनाव में मिली हार से जोड़कर देखा जा रहा है। अगले कुछ दिनों में यहां पर विधानसभा का उपचुनाव भी होना है।

80 दुकानदारों को सौंपी गई चाबियां
पॉलिसी में बदलाव के बाद राम मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गो के सुंदरीकरण, सुदृढ़ीकरण में विस्थापित दुकानदारों को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लाखों की दुकान अब बीस वर्षों की ब्याज रहित किस्त पर आवंटित कर दी है। प्रथम चरण में 80 दुकानदारों को इसकी चाबियां भी सौंप दी गईं हैं।

बहुमंजिली पार्किंग व व्यावसायिक संकुल में दुकानें आवंटित
इन प्रभावित दुकानदारों को राममंदिर के समीप टेढ़ी बाजार, रेलवे स्टेशन रोड एवं अमानीगंज में नवनिर्मित बहुमंजिली पार्किंग व व्यावसायिक संकुल में दुकानें आवंटित की गई हैं। प्राधिकरण की इस खबर से अयोध्या धाम में खुशी की लहर है।

आठ से 18 लाख की दुकानें सस्ती किस्त पर
टेढ़ी बाजार पूर्वी व पश्चिमी पर बेहद खूबसूरत इमारत बनाई गईं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोडपर कौशलेस कुंज व अमानीगंज में भी इमारतें बनाई गईं।
एडीए के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यहां दुकानें आठ से 18 लाख रुपये में आवंटित की गईं हैं। इन इमारतों में 341 विस्थापित लोगों को दुकानें आवंटित की गईं। इनमें से 80 आवंटियों को चाबियां दे दी गई हैं। अब उन्हें यही पैसा ब्याज रहित दर पर बीस वर्षों में किस्तवार देना होगा। आचार संहिता की वजह से प्राधिकरण के इस निर्णय को लागू नहीं किया जा सका था। इस महीने फिर से बोर्ड की बैठक होगी इसमें कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।

लंबे इंतजार के बाद राहत
राममंदिर निर्माण के समय वहां तक पहुंचने के लिए अयोध्या धाम में कुछ प्रमुख मार्गो का सुंदरीकरण सुदृढ़ीकरण किया गया था जिसमें रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमिपथ, धर्मपथ प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस कवायद में चार हजार से अधिक दुकानदार प्रभावित हुए थे। इनमें से सभी को शासनादेश के आधार पर मुआवजा भी दिया गया लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी दुकानदार थे जो वर्षों से दुकानों में किराएदार थे। उनके हाथ केवल एक डेढ़ लाख का भवन मुआवजा आया था। जमीनों का मुआवजा जमीन के मालिकों को मिला था। इस तरह के प्रभावित दुकानदारों के लिए शासन के निर्देश पर अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जाने वाली बहुमंजिली पार्किंग व व्यवसायिक संकुल में दुकानें आवंटित करने का वादा किया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation