ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ ने अल्पसंख्यक समाज में कार्य क्षमता एवं संगठन के प्रति उत्तम कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए इकबाल त्यागी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर, राष्ट्रीय सलाहकार ब्रजेश शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिन्स जैन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर इकबाल त्यागी को संगठन हित व गौसेवा के कार्यों में गति प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन उक्त पद पर मनोनयन की तिथि से एक वर्ष के लिए किया जा रहा है जिसे आगे भी विस्तारित किया जा सकता है।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि इकबाल त्यागी संगठन के कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर प्रदेश / जनपदीय अधिकारियों का सहयोग लेकर गौसेवा गौरक्षा के उत्कृष्ट कार्यों को गतिशील रखेंगे।