• Latest
  • Trending
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बहुत जल्दी तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने का काम शुरू होने वाला है। यह पूरी तरह से स्वदेशी होगा।

तीसरा युद्धपोत जल्द बनाएंगे: राजनाथ सिंह

May 24, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तीसरा युद्धपोत जल्द बनाएंगे: राजनाथ सिंह

विक्रांत क्लास का होगा यह दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in नया-भारत
0
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बहुत जल्दी तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने का काम शुरू होने वाला है। यह पूरी तरह से स्वदेशी होगा।
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बहुत जल्दी तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने का काम शुरू होने वाला है। यह पूरी तरह से स्वदेशी होगा। यह विक्रांत क्लास का दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर होगा। इसे बनने में कम समय लगेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम तीन पर ही नहीं रुकेंगे। हम पांच-छह कैरियर और बनाएंगे। इससे भारतीय नौसेना की ताकत हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में कई गुना बढ़ जाएगी और चीन की हरकतों पर विराम लगेगा।

भारत में इस समय दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं।
आईएनएस विक्रांत व आईएनएस विक्रमादित्य फिलहाल नौसेना की सेवा में जुटे हैं। पिछले साल जनवरी में संसदीय स्टैंडिंग कमेटी ने तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर की जरूरत बताई थी लेकिन भारत का मकसद है चीन की बराबरी में एयरक्राफ्ट कैरियर खड़े करना ताकि टक्क र दी जा सके।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

कैसा होगा तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर
आईएसी-II यानी दूसरे स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत का डिस्प्लेसमेंट 45 हजार टन रहेगा। लंबाई 860 फीट, बीम 203 फीट, ऊंचाई 194 फीट और ड्रॉट 28 फीट होगी। इसमें 14 डेक होंगे। इसे चार जनरल इलेक्टि्रक इंजन और दो इलेकॉन कोगैग गीयरबॉक्स से ताकत मिलेगी। प्रोपल्शन के लिए दो शाफ्ट होंगे।

गति और रेंज
यह अधिकतम 56 किमी की रफ्तार से समंदर में चल सकेगा। इसकी रेंज 15 हजार किमी होगी। इस पर एक बार में 196 ऑफिसर और 1449 नौसैनिक एक बार में तैनात हो सकेंगे। बचाव के लिए इस पर कवच एंटी-मिसाइल सिस्टम और मारीच एडवांस्ड टॉरपीडो डिफेंस सिस्टम लगे होंगे।

सबसे शक्तिशाली
इसके अलावा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल बराक 8 के 32 सेल होंगे। 4 ओटोब्रेड ड्यूअल परपज गन और 4 एके 630 सीआईडब्लयूएस गन लगी होगी। इस पर राफेल एम, मिग-29के, तेजस फाइटर जेट, टेडबीएफ फाइटर जेट या एएमसीए फाइटर जेट तैनात हो सकते हैं। इसके अलावा कामोव, अपाचे, प्रचंड, एमएच-60आर या ध्रुव हेलिकॉप्टर तैनात हो सकता है।

भारत के तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर से फायदा
रक्षा एक्सपर्ट मानते हैं कि भारत के तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर का सबसे बड़ा फायदा जापान को होगा। आसपास के समुद्री इलाकों में भी शांति का माहौल बनेगा।

1. भारतीय नौसेना मजबूत होगी तो चीन की पीएलए नेवी को भारत की तरफ ध्यान देना होगा। इससे जापान की तरफ से उसका ध्यान थोड़ा कम हो जाएगा। जापान का स्ट्रैटेजिक प्रेशर कम होगा।

2. जैसे ही भारतीय समुद्री इलाके में भारतीय नौसेना की मजबूती बढ़ेगी,आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ेगी। इससे जापान, थाईलैंड, म्यांमार जैसे समुद्र तटीय देशों के आसपास स्थिरता आएगी।

3. एयरक्राफ्ट कैरियर के लॉन्च होते ही भारतीय और जापानी नौसेना ज्यादा नजदीकी से मिलकर युद्धाभ्यास कर सकेंगे। ज्यादा तकनीकी समझौते कर पाएंगे। मैरीटाइम पेट्रोलिंग भी आसान होगी।

4. समुद्री इलाकों में जहां तक जापान नहीं पहुंच पाता, वहां भारतीय नौसेना जा पाएगी। इससे दोनों ही देशों का तनाव कम होगा और समुद्री सुरक्षा बढ़ेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation