• Latest
  • Trending
Barcode can be a panacea for accuracy and security in voting.

मतदान में बारकोड हो सकता है सटीकता व सुरक्षा का ब्रह्मास्त्र

May 10, 2024
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मतदान में बारकोड हो सकता है सटीकता व सुरक्षा का ब्रह्मास्त्र

सुप्रीम कोर्ट ने इसके इस्तेमाल की संभावना तलाशने को कहा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 10, 2024
in the blitz
0
Barcode can be a panacea for accuracy and security in voting.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोगों के भरोसे को मजबूत करने के लिए बारकोड के इस्तेमाल की संभावना तलाशने को कहा है। वीवीपैट पर्चियों की गिनती मशीन से करने की बात भी कही है। हालांकि अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा देशों में ही चुनाव में बारकोड का इस्तेमाल हो रहा है।

अमेरिका व कुछ अन्य देशों में हो रहा इस्तेमाल

YOU MAY ALSO LIKE

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज 100 फीसदी मतों को वीवीपैट पर्चियों से मिलान करने की मांग को भले ही खारिज कर दिया हो, लेकिन फैसले में भविष्य में इसमें सुधार की संभावना तलाशने को कहा है। अदालत ने निर्वाचन आयोग को याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पॉल के उस सुझाव के मद्देनजर यह निर्देश दिया था। वीवीपैट पर्चियों को हाथों से गिनने के बजाय मशीन से गिनने का भी सुझाव दिया गया था। दरअसल, ईवीएम में दर्ज 100 फीसदी मतों को वीवीपैट पर्चियों से मिलान करने की मांग का विरोध करते हुए आयोग ने कहा था कि इससे मतगणना में काफी वक्त लगेगा।

इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता पॉल ने कहा था कि यदि मतगणना कर्मियों की संख्या बढ़ा दी जाए तो इसमें वक्त कम लगेगा। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि यदि चुनाव में वीवीपैट में लोड चुनाव चिह्नों में बारकोड लगा दिया जाए तो बारकोडिंग मशीन के जरिये वीवीपैट पर्चियों की गिनती हो बहुत ही कम समय में सटीकता के साथ हो सकती है।

गलत होने की संभावना नहीं के बराबर
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सेक्रेटरीज ऑफ स्टेट द्वारा अमेरिकी इलेक्शन को लेकर जारी श्वेतपत्र ‘इलेक्शन सिस्टम एंड सॉफ्टवेयर’ में चुनाव में बारकोड के इस्तेमाल को सबसे सुरक्षित और सटीक बताया गया है। परिणाम में सटीकता के लिए बारकोड तकनीक का उपयोग सबसे ठोस तर्कों में से एक है। गलत होने की संभावना नहीं के बराबर
यूरोपीय चुनाव में 2014 में पहली बार इस्तेमाल
रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय चुनावों में दक्षिण पूर्व में खड़ी एक पार्टी ने 2014 में मतपत्र पर एक कार्यशील बारकोड अथवा क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया था। यूरोपीय चुनाव आयोग ने कहा था कि ब्रिटेन में चुनाव में क्यूआर कोड का पहली बार इस्तेमाल किया गया। मतदान केंद्रों पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए फोन का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी।

कम लागत-समय की बचत
रिपोर्ट के मुताबिक बारकोड तकनीक के इस्तेमाल से जहां लागत में कमी आएगी, वहीं समय की बचत होगी। साथ ही कहा है कि मतपत्रों को चिह्नित करने के लिए वोटिंग मशीनों का उपयोग करने से खाली कार्ड स्टॉक, बीपीए मुक्त थर्मल प्रिंटिंग पेपर का उपयोग करने से समय के साथ लागत भी कम हो जाती है।

चुनाव की अखंडता को सक्षम कर सकते हैं बारकोड
विकसित देशों और लोकतंत्र सूचकांक में उच्च स्थान रखने वाले देशों में ईवीएम प्रणाली से चुनाव नहीं हो रहा है, बारकोड चुनाव की अखंडता को सक्षम कर सकते हैं।

– संतोष पॉल, वरिष्ठ अधिवक्ता
(ईवीएम विवाद में याचिकाकर्ता के वकील व बारकोड इस्तेमाल का सुझाव देने वाले)

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation