• Latest
  • Trending
India's claim in Security Council gets more support

सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी को और मिला समर्थन

April 25, 2024
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी को और मिला समर्थन

- संरा महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कॉरोसी ने की दमदार पैरवी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
India's claim in Security Council gets more support
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता मिलनी तय है, इसलिए सवाल ‘अगर’ का नहीं बल्कि ‘कब’ का है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष क्साबा कॉरोसी ने पिछले दिनों भारत का दौरा किया। इस दौरे ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर चर्चाओं को जन्म दिया है। अपनी यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉरोसी ने कहा कि “सुरक्षा परिषद की वर्तमान संरचना 1945-46 के आधार पर है। तब से लेकर अब तक दुनिया काफ़ी बदल चुकी है और शक्ति का संतुलन बदल गया है लेकिन ये बदलाव सुरक्षा परिषद में नहीं दिखता।

कॉरोसी ने ज़ोरदार ढंग से सुरक्षा परिषद में भारत को शामिल करने का समर्थन किया। उनके इस बयान से महज कुछ ही दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि एंबेसडर (राजदूत) आर. रविंद्र ने भी इसी बात को दोहराया था। उन्होंने कहा कि “ये स्पष्ट है कि अतीत की चुनौतियों से निपटने के लिए जो पुरानी व्यवस्था बनाई गई थी, उससे “आज की गतिशील और एक दूसरे पर निर्भर विश्व” की चुनौतियों का समाधान करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। एंबेसडर रविंद्र सुरक्षा परिषद में न्यायसंगत प्रतिनिधित्व और सदस्यता में बढ़ोतरी के सवाल पर अंतर-सरकारी बातचीत को लेकर पूर्ण अधिवेशन की पहली बैठक में बोल रहे थे। ये मुद्दा मिस्र के राष्ट्रपति फतह अल सीसी की हाल ही में संपन्न दिल्ली यात्रा के दौरान भी उठा था जो 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि थे।

YOU MAY ALSO LIKE

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

यूक्रेन में ही बनेंगी फ्रांस की क्रूज मिसाइल व ग्लाइड बम

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अब तक का सफर
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 77 वर्षों का इतिहास कामयाबी और नाकामी का मिला-जुला रूप रहा है। सुरक्षा परिषद की स्थापना बुनियादी अंग के रूप में की गई थी जिस पर अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने की ज़िम्मेदारी है। सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य देश होते हैं जिनमें से पांच स्थायी होते हैं जिनके पास वीटो पावर है। ये देश हैं अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, रूस, चीन और फ्रांस।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation