• Latest
  • Trending
हमें उपदेश न दे पाकिस्तान: भारत

हमें उपदेश न दे पाकिस्तान: भारत

October 31, 2026
लोग साथ आते गए और संघ बढ़ता गया

लोग साथ आते गए और संघ बढ़ता गया

October 31, 2026
केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

October 31, 2026
कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

October 31, 2026
आईआईआई के छात्रों को मिलेगी एक लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा

आईआईआई के छात्रों को मिलेगी एक लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

10वीं पास के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती

October 31, 2026
डीयू के खाली स्टाफ क्वार्टर में रह सकेंगे छात्र

डीयू के खाली स्टाफ क्वार्टर में रह सकेंगे छात्र

October 31, 2026
एआई के जरिए पढ़ाई करने के तरीके बदल देंगे आपके मार्क्स

एआई के जरिए पढ़ाई करने के तरीके बदल देंगे आपके मार्क्स

October 31, 2026
इनकम टैक्स विभाग में 119 पदों पर भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन

एमटीएस, स्टेनो और टैक्स असिस्टेंट पदों पर निकली नौकरी

October 31, 2026
निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

October 31, 2026
12वीं के बाद नर्सिंग में बनाएं करियर

12वीं के बाद नर्सिंग में बनाएं करियर

October 31, 2026
यूपी के युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर सरकारी नौकरी

यूपी के युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर सरकारी नौकरी

October 31, 2026
metro

दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हमें उपदेश न दे पाकिस्तान: भारत

अल्पसंख्यकों के हालात को लेकर यूएन में लगाई लताड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in अन्तरराष्ट्रीय
0
हमें उपदेश न दे पाकिस्तान: भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के साथ पाकिस्तान के बर्ताव की कड़ी आलोचना की। भारत ने इस्लामाबाद पर आरोप लगाया कि वह कमजोर समुदायों की रक्षा करने में नाकाम रहा है, जबकि खुद नई दिल्ली को धार्मिक स्वतंत्रता, अंतिम संस्कार के अधिकारों और अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव के मुद्दों पर उपदेश देने की कोशिश कर रहा है।

असाधारण परिस्थितियों में अंतिम संस्कार के अधिकारों पर धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता के लिए विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) के साथ एक संवाद के दौरान भारत का पक्ष रखते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने कोविड-19 महामारी के दौरान धार्मिक भेदभाव को लेकर रिपोर्ट के दृष्टिकोण और आतंकवादियों के अंतिम संस्कार के अधिकारों की वकालत करने पर सवाल उठाए।

YOU MAY ALSO LIKE

अफगान बॉर्डर बंद कर पाकिस्तान ने अपने ही पांव पर मारी कुल्हाड़ी

अमेरिका में 100 करोड़ के फंड से होगी मंदिरों की सुरक्षा

भारत ने किए सवाल
मंगलानंदन ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह रिपोर्ट महामारी के दौरान हुए भेदभावपूर्ण व्यवहार और कमियों के लिए मुख्य रूप से ग्लोबल साउथ को जिम्मेदार ठहराती है, जबकि विकसित देशों में हुई ऐसी ही त्रासदियों को नजरअंदाज कर देती है। उन्होंने सवाल किया, रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के दौरान सारा भेदभाव और गलत व्यवहार मानो केवल ग्लोबल साउथ में ही हुआ हो। विकसित देशों में हुई ऐसी ही दुखद घटनाओं का जिक्र न करके, इस रिपोर्ट को क्या फायदा मिलता है?

उन्होंने मानवीय पीड़ा का राजनीतिकरण करने के खिलाफ आगाह किया और कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता पर आने वाली रिपोर्टों में उल्लंघनों को निष्पक्ष रूप से संबोधित किया जाना चाहिए न कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चुनिंदा घटनाओं को उजागर किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट के रुख पर उठाए सवाल
आतंकवादियों के अंतिम संस्कार के अधिकारों पर रिपोर्ट के रुख पर सवाल उठाते हुए, भारतीय राजनयिक ने तर्क दिया कि अपराधियों के अधिकारों को उन पीड़ितों के अधिकारों से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए, जिनकी जान आतंकवादी हमलों में चली गई है। उन्होंने कहा, एक आतंकवादी न केवल निर्दोष लोगों की जान लेता है, बल्कि वह किसी राष्ट्र की मानसिकता को भी नुकसान पहुंचाता है। यह एक विडंबना है कि जो लोग आतंकवादियों के अधिकारों की पुरजोर वकालत करते हैं वे आतंकवाद के शिकार लोगों के लिए वैसी ही वकालत नहीं करते जबकि ये आतंकवादी इंसानों के सबसे पवित्र अधिकार, यानी जीने के अधिकार का ही उल्लंघन करते हैं।

दिखाया आईना
1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के रिकॉर्ड की ओर इशारा करते हुए मंगलानंदन ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और दफनाने के अधिकारों पर इस्लामाबाद का रुख विरोधाभासी है, खासकर तब जब उसने युद्ध में मारे गए अपने ही सैनिकों के साथ जैसा बर्ताव किया था।
उन्होंने कहा, यह बड़े ही विरोधाभास की बात है कि जो देश 1999 में कारगिल की लड़ाई में मारे गए अपने ही सैनिकों के शवों को लेने तक के लिए तैयार नहीं था, वही देश अब बिना किसी झिझक के आस्था, धार्मिक स्वतंत्रता और दफनाने की प्रथाओं पर बड़े जोश के साथ बात करता है।
उन्होंने आगे कहा, मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि भारतीय सेना ने ही कई पाकिस्तानी सैनिकों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ और इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation