• Latest
  • Trending
Mission Divyastra will destroy the enemies

मिशन दिव्यास्त्र दुश्मनों का करेगा सूर्यास्त

March 15, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मिशन दिव्यास्त्र दुश्मनों का करेगा सूर्यास्त

एक साथ 5 निशानों पर करेगा वार, महिला हैं मिशन की लीडर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in नया-भारत
0
Mission Divyastra will destroy the enemies
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारत ने न्यूक्लियर बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 की पहली फ्लाइट टेस्टिंग की, जो सफल रही। ‘मिशन दिव्यास्त्र’ की इस मिसाइल की जद में सिर्फ चीन और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि आधी दुनिया आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के तहत विकसित अग्नि -5 मिसाइल के पहले सफल फ्लाइट टेस्ट के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं।

अग्नि सीरीज की 1 से 5 तक मिसाइलें
भारत के पास अग्नि सीरीज की 1 से 5 तक मिसाइलें हैं। सभी अलग-अलग रेंज की हैं। अग्नि-5 इनमें से सबसे खास है। यह मिसाइल 5 हजार किमी दूर स्थित टारगेट को हिट कर सकती है। इसकी फ्लाइट टेस्टिंग की तैयारी काफी पहले से की जा रही थी हालांकि टेस्टिंग कब होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इसके लिए ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से 3500 किमी तक का क्षेत्र ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित किया गया था।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

modi

2008 में काम शुरू हुआ
डीआरडीओ ने 2008 में अग्नि-5 पर काम शुरू किया था। इसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई), एडवांस्ड सिस्टम लैबोरेटरी (एएसएल) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी (डीआरडीएल) ने मिलकर इसे तैयार किया। इस प्रोजेक्ट की डायरेक्टर एक महिला हैं। इस पूरे प्रोजक्ट में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

मिसाइल एक, टार्गेट कई
मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल टेक्नोलॉजी से यह सुनिश्चित होगा कि एक ही मिसाइल अलग-अलग लोकेशन पर टार्गेट को हिट कर सकती है। ‘मिशन दिव्यास्त्र’ की सफल फ्लाइट टेस्टिंग के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास एमआईआरवी टेक्नोलॉजी है।

वैज्ञानिकों पर गर्व
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘मिशन दिव्यास्त्र’ अग्नि-5 के लिए हमारे डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर गर्व है। वैज्ञानिकों की मदद से मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) टेक्नोलॉजी के विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला फ्लाइट टेस्ट हुआ है।

ऐसी है भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5
– 29 हजार 401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार।
– अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है।
– रेंज 5 हजार किलोमीटर।
– अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम। मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल से लैस है। यानी एक साथ कई टारगेट्स के लिए लॉन्च की जा सकती है।
– डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है।
– इसकी स्पीड मैक 24 है, यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा।
– लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इस मिसाइल को कहीं भी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
– इस्तेमाल भी बेहद आसान है, इस वजह से देश में कहीं भी इसकी तैनाती की जा सकती है।
– इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation