• Latest
  • Trending
'Future Ready Tanks' will wreak havoc on the enemy in war.

जंग में दुश्मन पर कहर बनकर टूटेंगे ‘फ्यूचर रेडी टैंक’

March 8, 2024
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
job

आबादी का सुनहरा मौका: नौकरी और हुनर भारत की सबसे बड़ी असल परीक्षा

July 18, 2026
rbi (

बैंकों का व्यस्त शनिवार: HDFC बैंक ने पहली बार दिया बोनस शेयर का तोहफा

July 18, 2026
Reliance

पहली बार 3 लाख करोड़ के पार: रिलायंस के तीनों इंजन एक साथ चले

July 18, 2026
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
Saturday, July 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जंग में दुश्मन पर कहर बनकर टूटेंगे ‘फ्यूचर रेडी टैंक’

सेना में शामिल होंगे 1770 टैंक, लागत 57 हजार करोड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 8, 2024
in नया-भारत
0
'Future Ready Tanks' will wreak havoc on the enemy in war.

नई दिल्ली। भारतीय सेना में 57 हजार करोड़ रुपए के 1770 फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल ( एफआरसीवी ) शामिल किए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरईएफ) जारी की जाएगी। इन आधुनिक और घातक टैंकों के शामिल होने के बाद टी-72 टैंकों को हटा दिया जाएगा।

एफआरसीवी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन इंटीग्रेशन, एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम, सिचुएशनल अवेयरनेस, मैन्ड और अनमैन्ड टीमिंग की व्यवस्था होगी। भारत के पास इस समय 2400 टी-72 टैंक हैं। इसके अलावा रूस में बने 1657 टी-90 भीष्म टैंक में से 1200 सेना में शामिल हो चुके हैंै।

YOU MAY ALSO LIKE

भारतीय सेना में ‘बाज बटालियन’

स्वदेशी ‘गगन’ प्रणाली की मदद से पहली बार जेट विमान की लैंडिंग

अर्जुन एमके-1ए टैंक
इस साल सेना अपने बेड़े में अर्जुन एमके-1ए टैंक शामिल करने जा रही है। कुल मिलाकर 118 टैंक शामिल होंगे। इन टैंकों में 14 मेजर और 57 माइनर अपग्रेड किए गए हैं। इसके बाद इनकी फायर पावर, मोबिलिटी, एंड्यूरेंस और प्रोटेक्शन क्षमताएं बढ़ गई हैं। 124 अर्जुन टैंक एक दशक पहले शामिल किए गए थे।

354 स्वदेशी लाइट टैंक
17,500 करोड़ रुपए से 354 स्वदेशी लाइट टैंक यानी जोरावर सेना में शामिल किए जाएंगे। इन टैंकों को चीन और पाकिस्तान से सटी हिमालय वाली सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। इन टैंकों का वजन 25 टन से कम होगा। यानी इन्हें आसानी से हैवी लिफ्ट हेलिकॉप्टर से लद्दाख जैसी जगहों पर पहुंचाया जा सकता है।

कौन करेगा निर्माण
इन लाइट टैंकों में से 59 को डीआरडीओ बनाएगा। बाकी 295 को सरकार द्वारा तय की गई कंपनी मेक-1 कैटेगरी में बनाएगी। डीआरडीओ जब शुरूआती ट्रायल्स पूरा कर लेगा तब इसके बाद कुछ अपग्रेड किए जाएंगे। इनमें एक-दो साल लगने की उम्मीद है।

रक्षा मंत्रालय ने फिलहाल टी-72 टैंकों की फ्लीट को अपग्रेड करने के लिए 1000 हॉर्सपावर वाले इंजनों को मंजूरी दे दी है। अभी तक इन टैंकों के इंजन की ताकत 780 हॉर्सपावर थी। 2300 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत 200 इंजन इंपोर्ट होंगे, जबकि बाकी के 800 इंजन भारत में ही बनाए जाएंगे।

– एआई का दिखेगा जलवा, फायर पावर, मोबिलिटी, एंड्यूरेंस में सबसे आगे
– टी-72 टैंकों को हटाया जाएगा फ्लीट से

तीन स्टेज में सेना में शामिल
एफआरसीवी को तीन स्टेज में सेना में शामिल किया जाएगा। पहले फेज में 590 टैंक शामिल होंगे। हर फेज में नई टेक्नोलॉजी इसमें जुड़ती चली जाएगी ताकि टैंक ज्यादा समय तक सुरक्षित रहें व ज्यादा घातक होकर सटीक हमला कर सकें, सैनिकों को अपने अंदर सुरक्षित रख सकें।

एफआरसीवी ऐसे टैंक
एफआरसीवी ऐसे टैंक होंगे जिन पर हवाई हमलों का कम असर होगा, वे ज्यादा सुरक्षित संचार व्यवस्था से लैस होंगे, कई तरह के गोले दाग सकेंगे, कई तरह की मिसाइलों से हमला कर सकेंगे और एंटी-ड्रोन सेफगार्ड हों एवं इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में दक्ष होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation