• Latest
  • Trending
$78 billion gas agreement with Qatar

कतर के साथ 78 अरब डॉलर का गैस समझौता

February 23, 2024
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 480 करोड़ के पार

July 22, 2026
water

नल से पानी तक: भारत के जल मिशन का ख़ामोश दूसरा अध्याय

July 22, 2026
export

बस आख़िरी एक फ़ीसदी, और घड़ी में सिर्फ़ 48 घंटे

July 22, 2026
QR-code

अर्थव्यवस्था की पटरियां: कैसे यूपीआई ने रोज़मर्रा के भारत को बदल दिया

July 21, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 450 करोड़ के पार

July 21, 2026
Wednesday, July 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कतर के साथ 78 अरब डॉलर का गैस समझौता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 23, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
$78 billion gas agreement with Qatar
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पर्यावरणीय संकट के बीच वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। माना जाता है कि देश में प्राथमिक ऊर्जा की मांग 2050 तक दोगुनी हो जाएगी। भारत की मौजूदा आर्थिक विकास दर 7.5 प्रतिशत से अधिक है।

आर्थिक तरक्क ी की वर्तमान दर को गति देने के साथ समावेशी विकास के लिए ऊर्जा की नई साझेदारी विकसित करनी होगी। इस दिशा में भारत ने खाड़ी देश कतर के साथ 20 साल के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात का समझौता किया है। 78 अरब डॉलर का यह समझौता भारत की ऊर्जामयी यात्रा में निर्णायक साबित होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

भारत की सबसे बड़ी एलएनजी आयातक कंपनी पेट्रोनेट लिमिटेड हर साल 75 लाख टन गैस खरीदेगी। प्राकृतिक गैस की मदद से देश में बिजली, उर्वरक और सीएनजी की उपलब्धता टिकाऊ बनेगी। देश में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए 35 हजार किलोमीटर लंबी ‘वन नेशन, वन गैस ग्रिड’ स्थापित की जा रही है। लगभग 22 हजार किलोमीटर गैस पाइपलाइन परिचालन स्तर पर आ चुकी है। गैस ग्रिड का उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों तक पीएनजी और एलएनजी की उपलब्धता को आसान बनाना है। हमारी ऊर्जा की जरूरतों में अभी प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 6 प्रतिशत है।

इस दशक के अंत तक इसे 15 प्रतिशत के स्तर पर ले जाने का लक्ष्य है। पेट्रोल, डीजल और कोयले के मुकाबले काफी कम प्रदूषक होने से प्राकृतिक गैस शून्य कार्बन उत्सर्जन से जुड़े लक्ष्य पाने में भी सहायक होगी। कतर एनर्जी के साथ संपन्न इस समझौते से वर्तमान दर पर 2048 तक देश को छह अरब डॉलर का लाभ होगा। इसके साथ ही भारत को होने वाले एलएनजी आयात में कतर की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत हो जाएगी।

समाप्त होने को है पुराना समझौता
प्राकृतिक गैस के आयात को लेकर इससे पहले दोनों देशों के बीच 31 जुलाई 1999 में समझौता हुआ था। यह 2028 में समाप्त होगा। नया एलएनजी समझौता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि खाड़ी देश कतर अमेरिका के बाद एलएनजी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी 2027 तक एलएनजी उत्पादन क्षमता 7.7 करोड़ टन से बढ़ाकर 12.6 करोड़ टन सालाना करेगी। भारत और कतर गैस समझौता देश की सधी हुई ऊर्जा कूटनीति का परिणाम है। अभी हम अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत तेल आयात करते हैं। प्राकृतिक गैस में यह अनुपात लगभग 56 प्रतिशत है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation