• Latest
  • Trending
नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान

नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान

February 2, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान

कर्तव्य पथ पर पहली बार ट्राई सर्विस महिला दस्ते ने किया मार्च पास्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 2, 2024
in the blitz
0
नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। बदलते भारत की सुनहरी और ठोस तस्वीर कुछ मिनटों में ही कर्तव्य पथ पर इस तरह से सामने आई, जो दर्शकों के दिलों पर वर्षों तक राज करने वाली है। महिला शक्ति का परचम पहली बार हर तरफ लहरा रहा था। इस बार गणतंत्र दिवस परेड की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) थी।

परेड में जहां कई महिला दस्तों ने मार्च किया, वहीं भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर मिसाइल सिस्टम तक में महिलाओं की ताकत दिखी। फ्रांस के मार्चिंग दस्ते के साथ ही फ्रांस के फाइटर जेट रफाल ने कर्तव्य पथ के ऊपर उड़ान भरी। 61 कैवलरी (घुड़सवार) ने सेना के मैकेनाइज्ड कॉलम का नेतृत्व किया। यह दुनिया की अकेली सेवारत हॉर्स कैवलरी है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत की शान
टी-90 टैंक, नाग मिसाइल सिस्टम, बीएमपी-2के, ऑल टेरेन वीइकल, पिनाका मिसाइल सिस्टम, वेपन लोकेटिंग रडार सिस्टम- स्वाति, सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम, ड्रोन जैमर सिस्टम, एडवांस रेडियो फ्रिक्वेसी मॉनिटरिंग सिस्टम, मल्टी फंक्शन रडार के साथ एमआरएसएसएम सिस्टम कर्तव्य पथ पर दिखा। एमआरएसएसएम पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ जो मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है। इसका नेतृत्व एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट सुमेधा तिवारी ने किया। पिनाका मल्टीपल लॉन्चर रॉकेट सिस्टम है। यह पूरी तरह स्वचालित आक्रामक हथियार सिस्टम है जिसमें हर लॉन्चर में 12 रॉकेट होते हैं। इसकी रेंज 37.5 किलोमीटर तक है। इसका नेतृत्व सेना की आर्टिलरी ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवड़ा ने किया।

नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान

1 of 14
- +
नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान
नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान
Glory of women power from sky to earth
Glory of women power from sky to earth
Glory of women power from sky to earth
Glory of women power from sky to earth
नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान
Glory of women power from sky to earth
Glory of women power from sky to earth
नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान
Glory of women power from sky to earth
नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान
Glory of women power from sky to earth
नभ से लेकर थल तक नारी शक्ति की शान

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

पहली बार महिला आर्टिलरी ऑफिसर्स शामिल
भारतीय सेना ने पिछले साल अप्रैल से ही अपनी आर्टिलरी आर्म में महिला अधिकारियों को लेना शुरू किया है और पहली बार महिला आर्टिलरी ऑफिसर्स ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। जब सेना के मार्चिंग दस्ते कर्तव्य पथ पर पहुंचे तो सेना की एविएशन कोर ने रूद्र फॉर्मेशन के जरिए सलामी दी। इस फॉर्मेशन में एक प्रचंड हेलिकॉप्टर और तीन रुद्र हेलिकॉप्टर शामिल थे।

नारी शक्ति का गौरव
आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिला सैनिकों का संयुक्त मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ पर पहली बार दिखा। इसका नेतृत्व इंडियन आर्मी की कैप्टन संध्या ने किया। इनके साथ आर्मी ऑफिसर कैप्टन श्रन्या राव, नेवी ऑफिसर सब-लेफ्टिनेंट अंशु यादव और एयरफोर्स ऑफिसर फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रृष्टि राव भी थीं। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार एएफएमएस यानी सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं का महिला दस्ता भी शामिल हुआ। इसका नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया। सेना के मद्रास रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, ग्रेनेडियर्स, राजपूताना राइफल्स, सिख रेजिमेंट, बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप के साथ कुमांऊ रेजिमेंट के दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। कुमाऊं रेजिमेंट के दस्ते का नेतृत्व 22 वीं बटालियन के कैप्टन चिन्मय शेखर तपस्वी ने किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation