• Latest
  • Trending
PM inaugurates Boeing's Global Engineering and Technology Center campus in Bengaluru

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में बोइंग के वैश्विक इंजीनियरिंग एवं तकनीकी केंद्र परिसर का किया शुभारंभ

January 26, 2024
parliament

कानून की किताब आकार लेने लगी: सुधारों से भरा सत्र काम पर उतरा

July 21, 2026
सुप्रीम कोर्ट

बड़ी बेंच: उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या 38 करने वाला विधेयक

July 21, 2026
export

समझौता अब ज़मीन पर: भारत–ब्रिटेन मुक्त व्यापार से क्या बदलेगा

July 21, 2026
monsoon

पहाड़ों पर रेड अलर्ट बरकरार, बारिश अपने सबसे तीखे दौर में

July 21, 2026
semiconductor

चिप पर दांव: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा अध्याय शुरू

July 21, 2026
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

एक कठिन दौरा, और एक साफ़ सबक: इंग्लैंड में भारत की युवा टीम की परीक्षा

July 21, 2026
solar

खामोश बुनियाद: कैसे भारत का ऊर्जा-बदलाव हर साल थोड़ा और मज़बूत होता है

July 21, 2026
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
Tuesday, July 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में बोइंग के वैश्विक इंजीनियरिंग एवं तकनीकी केंद्र परिसर का किया शुभारंभ

भारत वैश्विक विमानन बाजार में जान फूंकने को तैयार : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 26, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
PM inaugurates Boeing's Global Engineering and Technology Center campus in Bengaluru
ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमानन और वैमानिकी क्षेत्र में भारत की प्रगति और क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देश वैश्विक विमानन बाजार में नई जान फूंकने को तैयार है। मोदी ने यहां विमान निर्माता बोइंग के न्यू बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के परिसर का शुभारंभ किया।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं विमानन तथा वैमानिकी क्षेत्र में अग्रणी हैं, चाहे वह लड़ाकू विमान हो या नागरिक विमान। देश में 15 प्रतिशत पायलट महिलाएं हैं, जो वैश्विक औसत का तीन गुना है। महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का समय आ गया है। भारत दुनिया का तीसरा प्रमुख घरेलू विमानन बाजार बन गया है। एक दशक में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। उड़ान योजना ने घरेलू विमानन बाजार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत की कई एयरलाइन ने बढ़ती मांग के कारण सैकड़ों विमान के ठेके दिए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा निवेश
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भारत अपनी क्षमता को प्रदर्शन में नहीं बदल पाता था। मोदी ने इस मौके पर बोइंग सुकन्या कार्यक्रम भी शुरू किया। कंपनी ने बताया कि 43 एकड़ का अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (बीआईईटीसी) परिसर अमेरिका के बाहर विमान निर्माता का सबसे बड़ा निवेश है। इसे 1,600 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में हाईटेक डिफेंस और एयरोस्पेस पार्क का यह परिसर देश में स्टार्टअप, निजी तथा सरकारी परिवेश के साथ साझेदारी की आधारशिला होगा। वैश्विक एयरोस्पेस एवं रक्षा उद्योग के लिए अत्याधुनिक उत्पादों तथा सेवाओं को विकसित करने में मदद करेगा।

भारत के तेज विकास से अपने को जोड़ें
मोदी ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से अपने उद्योग की वृद्धि को तेजी से बढ़ते भारत के साथ जोड़ने की अपील की। देश का बाजार दुनिया की पसंदीदा स्थानों में एक है।

बोइंग सुकन्या कार्यक्रम
कंपनी के बयान के अनुसार, बोइंग सुकन्या कार्यक्रम पूरे भारत की लड़कियों तथा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कौशल सीखने का मौका देगा। विमानन क्षेत्र में नौकरियों के लिए प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम के तहत युवा लड़कियों के लिए एसटीईएम क्षेत्र के करियर में दिलचस्पी जगाने के लिए 150 स्थानों पर एसटीईएम लैब बनाए जाएंगे। यह पायलट प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा। उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, प्रमाणपत्र हासिल करने, सिम्युलेटर प्रशिक्षण के लिए वित्त पोषण और करियर विकास कार्यक्रमों का समर्थन भी करेगा।

हम सम्मानित महसूस कर रहे : कैलहॉन
बोइंग के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डेविड एल कैलहॉन ने कहा, हम भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बदलावकारी नजरिये का समर्थन कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम देश में वैमानिकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बोइंग परिसर को समर्पित करने के लिए आभारी हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation