• Latest
  • Trending
Obese children are not healthy, 'home' of disease

मोटे बच्चे सेहतमंद नहीं, बीमारी का ‘घर’

January 12, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोटे बच्चे सेहतमंद नहीं, बीमारी का ‘घर’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in साइंस-टेक
0
Obese children are not healthy, 'home' of disease
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। बाल रोग विशेषज्ञों की संस्था इंडियन एकेडमी आफ पेडियाट्रिक्स ने बच्चों में बढ़ते मोटापे को लेकर चिंता जाहिर की है और मोटापे को लेकर गाइडलाइन को अपडेट किया है जिसके बाद अब मोटापा बीमारी कहलाएगा।

सर्वे ने चौंकाया
मोटापे को बीमारी परिभाषित करने का आधार बच्चों में बढ़ते मोटापे को बनाया गया है जिसमें पिछले कुछ वर्षों में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ष 2019 से 2021 के बीच नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक भारत में 5 साल से कम उम्र के 3.4 फीसदी बच्चे मोटे थ जबकि वर्ष 2015-2016 के डाटा में 2.1 फीसदी बच्चों को मोटा पाया गया था। इससे पहले वर्ष 2006 में किए गए सर्वे में 1.6 फीसदी भारतीय बच्चे ही मोटे थ।

YOU MAY ALSO LIKE

शरीर में एक साल तक रह सकता है कोरोना वायरस

एआई के कारण हो सकता है बिजली संकट

क्या कहता है सर्वे
सर्वे के आधार पर मोटापे को क्रोनिक बीमारी के तौर पर परिभाषित किया गया है। अब तक मोटापे को बीएमआई यानी बाडी मास इंडेक्स से मापा जाता था।

..तो उसे मोटा माना जायेगा
दरअसल मोटापा मापने की इस विधि में व्यक्ति या बच्चे की लंबाई और उसके वजन का अनुपात किया जाता है। जिसके बाद बीएमआई कैलकुलेट किया जाता है। इसे आपको एक उदाहरण से समझाते हैं। मान लीजिये किसी व्यक्ति का कद 5 फीट है, जबकि उसका वजन 50 किलो, तब बीएमआई 21.64 होगा, इसे सामान्य बीएमआई माना जाता है। अगर व्यक्ति की हाइट 5 फीट है और उसका वजन 75 किलो है तब उसका बीएमआई 32.46 होगा। इस स्थिति में बीएमआई ज्यादा है और व्यक्ति मोटा माना जाएगा।

बीएमआई इंडेक्स के मायने
अगर किसी व्यक्ति का बीएमआई 18.5 से 24.9 तो उसे सामान्य माना जाता है जबकि व्यक्ति का बीएमआई 30 से ज्यादा है तो उसे मोटा माना जायेगा।

..बच्चा हेल्दी भले ही दिख रहा हो
अब तक बच्चों के मोटे होने का पता बीएमआई से ही लगाया जाता था, लेकिन अब बच्चों में मोटापा पता करने के लिए कमर भी मापी जायेगी। अमेरिका के सेंटर फार डिजीज कंट्रोल के मुताबिक बच्चों की कमर की गोलाई, उनकी हाइट से आधी होनी चाहिए।

अगर बच्चे की कमर की गोलाई हाइट के आधे से ज्यादा है, तो बच्चे को मोटा माना जाता है.. मान लीजिये बच्चे की हाइट 120 सेंटीमीटर है यानी 4 फीट तब कमर की गोलाई 60 सेंटीमीटर से कम यानी 24 इंच से कम होनी चाहिए। ऐसे में जो बच्चे सामान्य से थोड़े ज्यादा मोटे हैं, उनके माता-पिता के लिए चिंता की बात है। बाहर से उनका बच्चा हेल्दी भले ही दिख रहा हो लेकिन अंदर से किसी बीमारी का शिकार हो सकता है। इसलिए बच्चों के मोटापे को सामान्य समझकर इग्नोर करना भविष्य में नई मुश्किल खड़ी कर सकता है।

मोटापे का खतरा 40 फीसदी तक
अगर मां-बाप में से कोई एक मोटा है तो बच्चों को मोटापे का खतरा 40 फीसदी और अगर दोनों मोटे हैं तो खतरा 80 फीसदी तक रहता है। बच्चों का ज्यादा जंक फूड खाना भी उनमें मोटापे की वजह है। खेलकूद में हिस्सा न लेने से भी मोटापा बढ़ता है। बच्चे को फ्रूट और पौष्टिक आहार खिलाना भी जरूरी है।
उभर सकती हैं ये समस्याएं

  • कम उम्र में वजन बढ़ने से बच्चों के अंगों का विकास नहीं होता
  • तेजी से बढ़ता वजन बच्चों को चलने फिरने में दिक्कत करता है
  • मोटापे की वजह से बच्चों को सांस फूलने की समस्या होने लगती है
  • मोटापे की वजह से बच्चों की इम्यूनिटी कम होने लगती है
  • मोटापे की वजह से बच्चों में डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है
  • दिल की बीमारियां, हाइपरटेंशन और फैटी लिवर हो सकता है।
  • भारत के संदर्भ में यूनिसेफ की रिपोर्ट

  • भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है, जहां बच्चों में मोटापा बहुत तेजी से फैल रहा है
  • भारत में इस समय 1 करोड़ 44 लाख बच्चे मोटापे से पीड़ित हैं
  • 2030 तक मोटापे से पीड़ित बच्चों की संख्या 2.7 करोड़ संभव
  • 2035 तक भारत की 11 फीसदी आबादी होगी मोटापे का शिकार
  • एक सर्वे के मुताबिक 83 फीसदी बच्चों को लगता है कि मोबाइल फोन उनकी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है, औसतन बच्चे साढ़े 6 घंटे मोबाइल में बिता रहे हैं। मोबाइल ने बच्चों को खेलकूद से दूर किया है जिस वजह से वो शारीरिक मेहनत नहीं करते।

    ShareTweetSend

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    POPULAR NEWS

    • India shows way out to UN military observer group

      संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    Welcome To Blitz India Media

    © 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

    Navigate Site

    • About
    • Our Team
    • Contact

    Follow Us

    No Result
    View All Result
    • देश
    • उत्तर-प्रदेश
    • राष्ट्रीय
      • उत्तर-प्रदेश
    • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
    • चुनाव विशेष
    • स्टेट-नेशनल
    • महिला-खेल
    • डाउनलोड
    • अंग्रेजी
    • संपर्क
    • ई-पेपर

    © 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation