• Latest
  • Trending
We will bring stones from the moon: Somnath

चांद से पत्थर लाएंगे हम : सोमनाथ

December 22, 2023
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चांद से पत्थर लाएंगे हम : सोमनाथ

'लूपेक्स' है चंद्रयान-4 मिशन का पूरा नाम है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 22, 2023
in साइंस-टेक
0
We will bring stones from the moon: Somnath

नई दिल्ली। इसरो प्रमुख डॉ. सोमनाथ ने कहा है कि इसरो अब चंद्रमा से उसकी मिट्टी और पत्थरों का सैंपल धरती पर लेकर आएगा। इसरो चीफ राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में ‘राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला’ में लेक्चर दे रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम चांद से पत्थर लेकर जरूर आएंगे. वह भी अपने दम पर।

आसान नहीं मिशन
सोमनाथ ने कहा कि यह मिशन इतना आसान नहीं होगा। अगर आप चांद पर जाते हैं और वहां से वापस आते हैं, वह भी कई तरह की रिकवरी करते हुए तो आपको कई आधुनिक तकनीकों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए हमें अभी काफी काम करना बाकी है। सैंपल रिटर्न मिशन काफी जटिल होता है। यह पूरा ऑटोमैटिक होगा। इसमें इंसानों की भूमिका कम से कम होगी। इसरो चीफ ने कहा कि इन तकनीकों को विकसित करने में कम से कम चार साल लग जाएंगे। यही हमारा टारगेट भी है।

YOU MAY ALSO LIKE

शरीर में एक साल तक रह सकता है कोरोना वायरस

एआई के कारण हो सकता है बिजली संकट

जापान कर रहा मदद
चंद्रयान-4 मिशन का पूरा नाम है है लूपेक्स । जापान इस प्रोजेक्ट में भारत के साथ काम कर रहा है। वह भारत की सफलता को देखते हुए उसके साथ काम करने के लिए तैयार हुआ है। लूपेक्स यानी लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन। लूपेक्स असल में अंतरराष्ट्रीय मिशन है जिसे मुख्य रूप से इसरो और जापानी स्पेस एजेंसी जाक्सा मिलकर कर रहे हैं।

कई देशों के उपकरण
जाक्सा चांद पर चलने वाला रोवर बनाएगी। इसरो लैंडर बनाएगा। नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) इसमें लगने वाले ऑब्जरवेशन इंस्ट्रूमेंट्स बनाएंगे। ये यंत्र रोवर के ऊपर लगे होंगे। लूपेक्स मिशन में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर-रोवर उतारा जाएगा। यह मिशन 2026-28 के बीच पूरा हो सकता है।भारत और जापान के वैज्ञानिक चंद्रयान-4 मिशन में काफी कुछ बदलाव करेंगे। इस साल अप्रैल में जापानी डेलिगेशन भारत आया था। डेलिगेशन ने चंद्रमा पर लैंडिंग साइट के बारे में इसरो से बातचीत की थी। आइडिया शेयर किए गए थे। अन्य लैंडिंग लोकेशन को भी खोजा गया था।

पूरे मिशन का कुल वजन 6000 किलो होगा
इसके अलावा रोवर, एंटीना, टेलीमेट्री और पूरे प्रोजेक्ट के एस्टीमेट पर भी चर्चा की गई थी। पूरे मिशन का कुल वजन 6000 किलो होगा। जबकि पेलोड का वजन 350 किलो के आसपास होगा। 2019 में भारत और जापान ने लूपेक्स मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को भी शामिल करने की चर्चा की थी।

1.5 मीटर गहरा गड्ढा खोदा जाएगा
अगर यह मिशन सफल होता है तो भारत-जापान मिलकर चंद्रमा की सतह पर 1.5 मीटर गहरा गड्ढा खोदकर वहां से मिट्टी का सैंपल लाएंगे। इसमें ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार (जीपीआर) का इस्तेमाल भी हो सकता है। गड्ढा करने से पहले रोवर मिट्टी के अंदर मौजूद पानी की खोज करेगा। इसके लिए वह लेजर तकनीक की मदद लेगा। लेजर को जब मिट्टी के अंदर पानी की मौजूदगी दिखाई देगी, तब वह अपनी ड्रिलिंग मशीन के जरिए मिट्टी का सैंपल जमा करेगा। उसके बाद उस सैंपल को वह अपने अंदर मौजूद एक यंत्र में डालकर उसकी जांच करेगा। इस जांच से यह पता चलेगा कि चंद्रमा की सतह के नीचे पानी का खजाना मौजूद है या नहीं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation