• Latest
  • Trending
Shankar Netralaya is giving light to millions of eyes

लाखों आंखों को रोशनी दे रहा शंकर नेत्रालय

November 24, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लाखों आंखों को रोशनी दे रहा शंकर नेत्रालय

जरूरतमंद लोगों का होता है निशुल्क इलाज, एम्स से भी बड़ा और सस्ता बनाया अस्पताल, बने गरीबों के मसीहा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 24, 2023
in the blitz
0
Shankar Netralaya is giving light to millions of eyes
ब्लिट्ज ब्यूरो

चेन्नई। लाखों लोगों को रोशनी देने वाले विख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ, चैरिटेबल आई हॉस्पिटल शंकर नेत्रालय के फाउंडर और पद्मश्री-पद्म भूषण से अलंकृत डा. एसएस बद्रीनाथ का 83 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वसंती बद्रीनाथ और दो बेटे अनंत व शेषु हैं। डा. बद्रीनाथ और उनके संस्थान में बड़ी हस्तियों से लेकर आम आदमी तक ने भरोसा जताया। 1978 में शुरू अस्पताल में रोज 1200 से ज्यादा मरीज आते हैं और 100 से ज्यादा सर्जरी फ्री होती है। शंकर नेत्रालय आंखों की देखभाल में एम्स से भी बड़ा और सस्ता अस्पताल माना जाता है।

क्यों असाधारण हैं डा. बद्रीनाथ
लोगों की आंखों में झांक लीजिए… जवाब मिल जाएगा कि डा. बद्रीनाथ ‘असाधारण’ क्यों हैं। बचपन में अपने एक दृष्टिबाधित परिचित को असहाय देखना उनकी स्मृति में गहराई से बैठा था। इसलिए उन्होंने हमेशा यही सपना देखा कि जरूरतमंदों के लिए अस्पताल शुरू करना है। माता-पिता बचपन में साथ छोड़ गए थे। उनके बीमा के बदले मिले पैसे से बद्रीनाथ ने मेडिकल की पढ़ाई की। 1962 में अमेरिका में विशेषज्ञता हासिल की। डा. बद्रीनाथ ने एक बार बताया था कि उनके गुरु डा. चार्ल्स शेपेंस ने उन्हें इसी शर्त पर ट्रेनिंग की अनुमति दी थी कि वे भारत लौटेंगे। डा. शेपेंस ने जितने भी लोगों को ट्रेनिंग दी, वे सब अमेरिका में ही सैटेल हो गए। डा. बद्रीनाथ पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ भारत लौट आए।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

 

1 of 3
- +
2001 में नेत्रालय के मुख्य परिसर में 'लेजर विजन करेक्शन सेंटर' का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था।
2001 में नेत्रालय के मुख्य परिसर में 'लेजर विजन करेक्शन सेंटर' का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था।
कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती से आशीर्वाद लेते डा. एसएस बद्रीनाथ ।

1. 2001 में नेत्रालय के मुख्य परिसर में 'लेजर विजन करेक्शन सेंटर' का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था।

2. शंकर नेत्रालय में अपनी टीम के साथ डा. एसएस बद्रीनाथ।

3. कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती से आशीर्वाद लेते डा. एसएस बद्रीनाथ ।

– गुरु को दिया वादा पूरा करने के लिए भारत लौटे थे
– 1978 में डा. एसएस बद्रीनाथ द्वारा स्थापित अस्पताल में रोज 1200 से ज्यादा मरीज आते हैं और 100 से ज्यादा सर्जरी फ्री होती हैं।

लोगों का भरोसा ऐसा था कि श्रीमद अंदावन स्वामीगल बद्रीनाथ से सर्जरी कराने 330 किमी पैदल त्रिची से चेन्नई पहुंचे थे। पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन ने भी उनसे इलाज करवाया था। बाद में जिनेवा में वेंकटरमन की जांच करने वाले एक डॉक्टर ने कहा था कि अगर मुहम्मद अली भी उनकी आंख पर मुक्का मारेंगे, तो कुछ नहीं होगा। न्यायविद नानी पालकीवाला ने डा. बद्रीनाथ को इलाज के लिए एक बार मुंबई बुलवाया। था। जब उन्हें पता चला कि शंकर नेत्रालय में एक्सपर्ट मामूली वेतन पर काम करते हैं, तो पालकीवाला ने अपने सभी शेयर उन्हें दे दिए। अगले साल सारी नकदी और अंत में पूरी संपत्ति शंकर नेत्रालय को दे थी।

मेरे निधन के बाद भी अस्पताल में काम न रुके
रिटायरमेंट के बाद भी डा. बद्रीनाथ रोज सुबह 11.30 से शाम 5.30 बजे तक संस्थान में काम करते थे। उन्होंने कहा था, घर जाकर कॉफी पीता हूं और पत्नी के साथ मराठी फिल्म देखता हूं। उन्हें मराठी नहीं आती थी, पर पत्नी को पसंद थी। उन्होंने कहा था कि मेरे निधन के बाद अस्पताल में काम न रुके। जो शोक जताना चाहते हैं, वे काली पट्टी बांधकर काम करें।

governerगरीबों का जीवन आसान किया : गवर्नर
असाधारण दूरदृष्टि, निस्वार्थ सेवा और करुणा के प्रतीक के रूप में डा. बद्रीनाथ की सराहना करते हुए तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘ शंकर नेत्रालय के माध्यम से उन्होंने लाखों गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन को आसान किया। उनके परिवार और उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना ओम शांति!’’
stolineस्टालिन ने भी जताया शोक
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.एसएस बद्रीनाथ के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation