• Latest
  • Trending
rail

22 साल पुराना इंतजार होगा खत्म

June 11, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

22 साल पुराना इंतजार होगा खत्म

एमपी-राजस्थान के कई गांव व शहरों में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in नया-भारत
0
rail
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। इंडियन रेलवे ट्रैक की कुल लंबाई 1,26,366 किलोमीटर है और हर साल इसका विस्तार होता जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में कई रेलवे लाइन प्रस्तावित हैं तो किसी पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में एक रेल लाइन बहुत अहम है जिसे 2000-01 के रेल बजट में मंजूरी मिली थी। हम बात कर रहे हैं भोपाल-रामगंज मंडी रेलवे लाइन की। इस लाइन का इंतजार मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोग कई सालों से कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। 262 किलोमीटर लंबी भोपाल-रामगंज मंडी रेलवे लाइन का काम तेजी से जारी है और अब तक 114 किलोमीटर तक निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

2000-1 के रेल बजट में मंजूरी
2000-1 के रेल बजट में मंजूर हुई इस रेल लाइन पर 2004 से निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

लाखों यात्रियों को बड़ा फायदा
भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश में राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, कुरावर, श्यामपुर, मुबारकगंज और दोराहा जैसे क्षेत्रों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा, वहीं राजस्थान में घाटोली, इकलेरा, जूनाखेड़ा, झालरा पाटन और रामगंजमंडी के लोग भी फायदे में रहेंगे। अकेले राजगढ़ जिले की 19 लाख से ज्यादा की आबादी 2 साल के अंदर रेल मार्ग से भोपाल, सीहोर और राजस्थान के कोटा से जुड़ जाएगी। कई गांव व शहरों में पहली बार रेल पहुंचने जा रही है। रेलवे की प्रोजेक्ट समरी के अनुसार शुरुआत में इस रेलवे लाइन की लागत 424 करोड़ रुपये थी, जो बाद में संशोधित होने के बाद पहले 2909 करोड़ और फिर 3032.46 करोड़ रुपये हो गई।

दिसंबर 2025 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
इस लाइन को पहले मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसे संशोधित करके दिसंबर 2025 तक रखा गया है। फिलहाल, रेलवे लाइन का 68 फीसदी काम पूरा हो चुका है और निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

पूरी तरह इलेक्िट्रक होगी लाइन
बता दें कि यह रेलवे लाइन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी। इस पर 4 मेन ब्रिज, 24 छोटे पुल, 2 रेलवे ओवरब्रिज और दो सुरंग होंगी। भोपाल-रामगंज मंडी रेलवे लाइन के ट्रैक को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि इस पर 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation