• Latest
  • Trending
2027 में ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

2027 में ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

December 23, 2022
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
Friday, October 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2027 में ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

भारत में विश्व विकास का नेतृत्व करने की क्षमता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 23, 2022
in अर्थ
0
2027 में ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। वैश्विक वित्तीय सेवा व रिसर्च फर्म मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक भारत ग्लोबल ग्रोथ को ड्राइव करने वाला है। उसने कहा है कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दशक में भारत का जीडीपी चीन से लगभग दोगुना यानी 6.5 फीसदी रहने वाला है जबकि चीन की औसतन जीडीपी 3.6 फीसदी रह सकती है। दूसरी तरफ विश्व बैंक ने भी कहा है कि भारत की अर्थ व्यवस्था में दम है और वह इसी तरह आगे बढ़ती रहेगी।

मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले 10 वर्षों में भारत का जीडीपी मौजूदा 3.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर दोगुना 8.5 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा। भारत हर वर्ष अपने जीडीपी में 400 अरब डॉलर जोड़ेगा। इससे ज्यादा धन केवल अमेरिका और चीन ही अपने जीडीपी में जोड़ पाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाईजेशन दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा रहेगा। भारतीय बाजार का मार्केट कैप 2032 तक 3.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 11 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है। हालांकि ये सबकुछ बेहतर घरेलू और वैश्विक माहौल के बाद ही संभव होगा। इसके लिए निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर बेहतर पॉलिसी पर जोर देना होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

जियो के साथ भारत की डिजिटल तरक्की में हिस्सेदार बनने का मौका

मस्क बोले- भारत में होंगे स्टारलिंक के सस्ते प्लान

मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक जीएसटी के लागू होने पर घरेलू बाजार के एकीकरण में मदद मिली है साथ ही कॉरपोरेट टैक्स में कटौती के साथ देश में अलग अलग सेक्टर्स में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव का भी फायदा मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सर्विसेज एक्सपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी पहले से ही ज्यादा है और महामारी के दौरान इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है।

केवल अगले सात वर्षों में भारत के जीडीपी में 3 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक आज जो भारत की जीडीपी है वह चीन की 2007 में हुआ करती थी। भारत की वर्किंग जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है जो ये दर्शाता है कि लंबी अवधि तक भारत विकास करता रहेगा। भारत इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च लगातार बढ़ा रहा है, साथ ही आधार के चलते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा भी उसे मिल रहा है। ऐसे में मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ ग्लोबल इंवेस्टर्स के लिए निवेश का यहां बेहतरीन अवसर है।

– वैश्विक वित्तीय सवा फर्म माॅर्गन स्टेनली का अनुमान
-अगले वर्षों में भारत की विकास दर चीन से दोगुनी होगी
-विश्व बैंक ने कहा, भारत में है दम, आगे बढ़ता रहेगा
-भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाईजेशन दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा रहेगा

वर्ल्ड बैंक ने कहा
विश्व बैंक ने कहा है कि भारत की इकोनॉमी आगे भी इसी रफ्तार से बढ़ेगी। विश्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी रिपोर्ट में जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाया भी था। इसके साथ ही कहा कि ग्लोबल हालातों का विपरीत प्रभाव इंडियन इकोनॉमी पर कम दिखाई देगा। भारत के लिए इसे अच्छी खबर माना जा रहा है । विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया था ।
अच्छा परफॉर्म कर रही इकोनॉमी
विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा परफॉर्म कर रही है और दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं।

भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्टे कौमे ने न्यू इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था उल्लेखनीय रूप से लचीली रही है और मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल्स ने इसे दूसरों की तुलना में अच्छी स्थिति में रखा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation