• Latest
  • Trending
2 साल से छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

2 साल से छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

February 24, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2 साल से छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2023
in नया-भारत
0
2 साल से छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

ब्लिट्ज ब्यूरो

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में जन्मे तन्मय नारंग ने 1 साल 8 महीने की उम्र में नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। इस छोटी सी उम्र में तन्मय 195 देशों के फ्लैग की पहचान कर लेता है। इससे पहले बालाघाट के अनुनय गढ़पाले ने 1 साल 7 माह की उम्र में 40 देशों और तेलंगाना की तक्षिका हरि ने 2 साल 5 महीने की उम्र में एक मिनट में 69 देशों के झंडों की पहचान की थी। यह रिकॉर्ड 2022 में बना था।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

नोएडा के पांच साल के आदेश ने भी इससे पहले 195 देशों के नाम और उनके झंडे देखकर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। मां हीना सोई नारंग ने बताया कि जब बेटा तकरीबन 1 साल 4 महीने का था तो उसे माइंड डेवलपमेंट गेम्स लाकर दी। इसमें ही फ्लैग कार्ड्स उसके पसंदीदा बन गए। माता-पिता के साथ बैठ वह हमेशा यह कार्ड्स हाथ में पकड़े रखता और उन्हें जानने की कोशिश करता था। अभी तन्मय 2 साल का हो चुका है और कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट, मेडल और कैटलॉग प्राप्त हुआ। तन्मय को वैक्सीनेशन के लिए वह डॉक्टर के पास लेकर गए थे। जब डॉक्टर को पता चला कि तन्मय 195 देशों के फ्लैग की पहचान कर सकता है तो उन्होंने उसका नाम विभिन्न विश्व रिकॉर्ड्स में भेजने के लिए कहा।

इसके बाद सितंबर 2022 को उसकी वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स में एंट्री भेज दी।

4 महीने लगे सफलता पाने में
तन्मय सितंबर 2022 में 1 साल 8 महीनों का था। जब उसकी एंट्री विश्व रिकार्ड के लिए भेजी गई। इसके बाद उन्हें नियम बुक भेजी गई जिसके आधार पर तन्मय का पूरा इवेंट रिकार्ड किया गया। इसके एविडेंसिस भेजे गए। तकरीबन 4 माह के बाद अब उसका सर्टिफिकेट, मैडल, कैटेलॉग व गिफ्ट आया है।

नई-नई चीजें सीख रहा है तन्मय
तन्मय की नई-नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। अभी तन्मय 100 देशों की करेंसी, वंडर्स ऑफ वर्ल्ड और फेमस लोगों के चेहरे पहचान लेता है। इसके अलावा फूलों की किस्मों, 7 महाद्वीप आदि को सीख रहा है। डॉक्टर का भी मानना है कि तन्मय 2 साल की उम्र में 5-6 साल के बच्चे का ज्ञान प्राप्त कर रहा है।

तक्षिका का पास था रिकॉर्ड
एक मिनट में सबसे ज्यादा देशों के झंडों की पहचान करने का रिकॉर्ड तेलंगाना के जहीराबाद की तक्षिका हरि ने बनाया था। उसने 2 साल 5 महीने की उम्र में एक मिनट में 69 देशों के झंडों की पहचान की। जिसकी पुष्टि 23 अगस्त, 2022 को हुई।

इसी तरह बालाघाट का जूनियर जीनियस अनुनय गढ़पाले 40 से ज्यादा देशों के नाम और उनके नेशनल फ्लैग को पहचान लेता है। उसका नाम भी इंटरनेशल बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।

वहीं, नोएडा के आदेश 5 साल की उम्र में 195 देशों के नाम उसके फ्लैग को देख बता देता है। इसके लिए आदेश को 3.10 सेकेंड का समय लगा, लेकिन अब अमृतसर के तन्मय इन रिकॉर्ड से आगे बढ़ चुके हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation