• Latest
  • Trending
125 heritage temples of Ayodhya will be renovated

अयोध्या के 125 हेरिटेज मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार

June 11, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अयोध्या के 125 हेरिटेज मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
125 heritage temples of Ayodhya will be renovated

अयोध्या। अयोध्या के समन्वित विकास को लेकर नया सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके संचालन के लिए प्रदेश सरकार ने अयोध्या धाम विकास परिषद का गठन किया है। हालांकि इसकी अभी केवल एक ही बैठक सीएम की अध्यक्षता में हुई है। अब लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही यह संस्था काम शुरू करेगी। अयोध्या धाम विकास परिषद के सीईओ संतोष कुमार शर्मा के मुताबिक अयोध्या को देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिले भर के तीर्थ स्थलों के अलावा इसके विकास की योजनाओं को समन्वित रूप से विकसित करने का काम परिषद करेगी।

अन्य अधिकारी भी जोड़े गए
अयोध्या के पर्यटन से लेकर अन्य विभागों के अधिकारी भी इस परिषद से जोड़े गए हैं, जो अपने विभाग की विकास योजनाओं के प्रोजेक्ट को अयोध्या धाम विकास परिषद के पास भेजेंगे। इसकी समीक्षा के साथ परिमार्जन कर परिषद की कमेटी अनुमोदन करेगी। इससे पूरी योजना को सभी विभाग टीमवर्क के तौर पर साथ काम कर समय से पूरा करवाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

कार्ययोजना 2024-25
मंडल के डिप्टी डायरेक्टर (पर्यटन) आरपी यादव ने बताया कि पर्यटन विभाग की कार्ययोजना 2024-25 का प्रस्ताव अयोध्या धाम विकास परिषद को भेजा गया है। अभी तक पर्यटन विभाग के आधीन दो मंडलों के 9 जिले थे। इनमें पर्यटन विभाग को अपनी योजनाओं को तैयार करने से लेकर उसे पूरा करवाने का अधिकार मिला था।

मेंटिनेंस व संचालन का अधिकार अब दोनों परिषदों के अधीन
अब अयोध्या और देवीपाटन धाम विकास परिषद के गठन के बाद इन दो जिलों में वित्तीय मेंटिनेंस और संचालन का अधिकार अपने-अपने क्षेत्रों में दोनों परिषदों के अधीन हो गया है। अब पर्यटन और विकास से जुड़े अन्य विभाग अपनी परियोजनाओं का ड्राफ्ट अयोध्या विकास परिषद को भेजेंगे जिसका अनुमोदन संशोधन व वित्तीय फंड परिषद ही रिलीज करेगी।

ये हैं प्रमुख प्रस्ताव
आरपी यादव के मुताबिक पर्यटन विभाग ने 2024-25 वर्ष के लिए जो प्रोजेक्ट के प्रस्ताव भेजे हैं उनमें जनप्रतिनिधियों के भेजे प्रस्तावों को भी शामिल किया गया है। अभी तक अयोध्या के ही 37 मंदिरों के हेरिटेज स्वरूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा था। अब नए प्रस्ताव में 125 मंदिरों की सूची तैयार की गई है, जिसमें जिले के ग्रामीण इलाके में धार्मिक व तीर्थ स्थलों के साथ पुरातत्व महत्व के स्थलों, मठ, मंदिरों सरोवरों और पर्यटन महत्व के स्थलों को रखा गया है।

ईको टूरिजम का प्रोजेक्ट
डिप्टी डायरेक्टर यादव के मुताबिक प्रस्ताव में ईको टूरिज्म को विकसित करने वाली परियोजनाओं को जोड़ा गया है। इसमें ऐसे गांवों का चयन किया गया है जहां के कुम्हार दीपोत्सव के महोत्सव पर लाखों की संख्या में दीयों को तैयार कर गिनीज बुक में हर साल जिले का नाम दर्ज करवाते हैं। इन गांवों को आधुनिक तकनीक से जोड़ कर ईकोटेक गांव के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। सोहावल तहसील में, जहां समदा झील को ईको टूरिजम के तौर पर विकसित किया गया है। यहां ग्रामीण परिवेश को डिजाइन कर पर्यटक केंद्र के तौर पर विकसित किया गया है। इसके मेंटिनेंस और संचालन की जिम्मेदारी एक प्राइवेट एजेंसी को सौंपी गई है, जिससे इसका विकसित स्वरूप बरकरार रखा जा सके।

वाटर बॉडी टूरिज्म
लखनऊ अयोध्या हाईवे के पास सोहावल तहसील में नीलकंठ सुरवारी का सर्वे वाटर बॉडी टूरिजम के लिए किया गया है। यह भी टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ जनजीवन से जुड़े स्थलों को टूरिज्म के तहत समेटा जा रहा है। बड़े तालाबों में मछलियों और जलीय जीव-जंतुओं को डाल कर उनका संरक्षण किया जाएगा। इन स्थलों को पर्यटन केंद्र के मानकों के मुताबिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। ऐसे स्थल बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation