• Latest
  • Trending
मिशन ‘क्लीन एयर’ के लिए बड़ी पहल

मिशन ‘क्लीन एयर’ के लिए बड़ी पहल

December 16, 2022
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मिशन ‘क्लीन एयर’ के लिए बड़ी पहल

डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन (हरियाणा चैप्टर) और सिटी एक्शन ग्रुप गुरुग्राम लॉन्च

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 16, 2022
in स्टेट-नेशनल
0
मिशन ‘क्लीन एयर’ के लिए बड़ी पहल

जया सक्सेना

गुरूग्राम। प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली समस्या की भयावहता बढ़ती जा रही है। इसके दुष्प्रभावों को कम करने के मिशन में सरकार और नागरिकों को एक साथ लाने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि प्रमुख सहभागी सोचने और कार्य करने के स्तर पर एकजुट हों।

YOU MAY ALSO LIKE

हरियाणा में वर्ष 2023 अंत्योदय आरोग्य वर्ष

हाथ धोने की सुविधा नहीं तो नपेंगे अधिकारी

डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन (डीएफसीए), डॉक्टरों का एक अखिल भारतीय नेटवर्क है जिसने वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में बड़ी पहल की है। डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाले गैर-लाभकारी संगठन, लंग केयर फाउंडेशन की एक पहल है। वर्तमान में डीएफसीए नेटवर्क 21 राष्ट्रीय चिकित्सा संघों और 2,50,000 से अधिक डॉक्टरों के साथ जुड़ा हुआ है। गुरुग्राम के युवा चेंजमेकर्स के साथ प्रमुख डॉक्टरों और कई सहभागियों ने रोटरी पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम के सहयोग से डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन – हरियाणा चैप्टर और सिटी एक्शन ग्रुप गुरुग्राम लॉन्च किया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ हवा और जलवायु संतुलन के लिए सुधारात्मक और सकारात्मक परिवर्तन लाने में गुरुग्राम में कई हितधारकों को शामिल करके एक कार्य एजेंडे को सामूहिक रूप से विकसित करना है।

इस कार्यक्रम में गुरुग्राम नगरपालिका विकास प्राधिकरण, डॉक्टरों, पेशेवरों, शिक्षाविदों, मीडिया, नागरिक समाज के नेताओं और अन्य हितधारकों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई सहभागियों के साथ एमसीजी के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार का भी गरिमामय सहयोग मिला।

गोलमेज चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें गुरुग्राम में वायु प्रदूषण को कम करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए स्थायी समाधान बनाने हेतु प्रमुख सलाहकारों और प्रभावशाली लोगों ने अपने रचनात्मक विचार रखे। कार्यक्रम की अनूठी विशेषता यह थी कि क्यूआर कोड के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में शामिल कर संचार प्रौद्योगिकी का कुशल उपयोग सुनिश्चित किया गया। कोड को स्कैन करने के बाद, वे डीएफसीए हरियाणा लॉन्च और सिटी एक्शन गुरुग्राम व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गए, जहां उनके लिए संपूर्ण कार्यक्रम संसाधन संबंधी सामग्री उपलब्ध थी। इस पहल से हमें कागज बचाने में भी मदद मिली। इस बात का भी ध्यान रखा गया कि कोई भी प्लास्टिक का सामान इस्तेमाल न हो।

स्वच्छ हवा की प्रतिबद्धता : स्वच्छ हवा और सुरक्षित वातावरण के लिए सभी सहभागियों द्वारा मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के साथ यह कार्यक्रम समाप्त हुआ। डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, एमसीजी ने लंग केयर फाउंडेशन को उनकी सभी पहलों और प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी के लोग जो ताजी हवा में पले-बढ़े थे, अब प्रदूषण फैला रहे हैं। वे लोग स्वयं आगे आएं और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें। लंग केयर फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी डॉ. अरविंद कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि वायु प्रदूषण अब स्वास्थ्य या पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति है, जिसमें तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

एसडीजी चौपाल के ग्लोबल कन्वीनर संदीप सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि गुरुग्राम के सभी नागरिकों के साथ डॉक्टरों के नेतृत्व में सभी के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ दुनिया के मिशन पर काम कर रहे अन्य सहभागियों के साथ मिलकर जन आंदोलन चलाया जाना है। 50 से अधिक सहभागियों द्वारा समर्थित इस पहल में बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन, गैर सरकारी संगठन और सरकार शामिल हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation