• Latest
  • Trending
महाकुंभ में महाबदलाव

महाकुंभ में महाबदलाव

December 3, 2022
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
Thursday, November 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाकुंभ में महाबदलाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 3, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
महाकुंभ में महाबदलाव

ब्लिट्ज ब्यूरो

प्रयागराज। आस्था और विश्वास का संगम होता है महाकुंभ। अब इसकी भव्यता 2025 में ग्लोबल होने वाली है क्योंकि इस बार गंगा तट पर लंदन व्हील की तरह तैयार होगा संगम व्हील । 2025 में करीब 40 करोड़ भक्त यहां डुबकी लगाने वाले हैं। इसमें विदेशी भक्त भी होंगे। उनके रहने के लिए 3 फाइव स्टार होटल शहर में नए बनकर तैयार होंगे।

ये उस प्लानिंग का एक छोटा सा हिस्सा है जिसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने फाइनल किया है। 2025 के महाकुंभ को लेकर किस ब्लू प्रिंट पर काम चल रहा है। पहले इसे जानना जरूरी है। 2019 में 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

रोप-वे से श्रद्धालु देखेंगे भव्यता : यूपी सीएम ने 24 नवंबर को प्रयागराज माघ मेला विकास प्राधिकरण के सभागार में मीटिंग की। मीटिंगमें महाकुंभ 2025 के भव्य और दिव्य आयोजन पर मंथन किया हुआ। प्रयागराज में 2025 में लगने जा रहे महाकुंभ के लिए 7800 करोड़ का बजट रखा गया। बैठक में कैबिनेट के 5 मंत्री और अफसर मौजूद रहे। करीब 2 घंटे चली बैठक में महाकुंभ 2025 को ग्रीन बनाने पर भी मंथन हुआ। यानी स्वच्छ और सुरक्षित। महाकुंभ से पहले प्रयागराज में मेट्रोलाइन और संगम पर रोप-वे भी तैयार हो जाएंगे ताकि शहर के अंदर ट्रैफिक और संगम की भव्यता श्रद्धालु देख सकें।
870 प्रोजेक्ट पास, नदी में चलेगा क्रूज: मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने 870 प्रोजेक्ट को सीएम योगी के सामने रखा। योगी के कुछ सुझावों के बाद सभी प्रोजेक्ट मान लिए गए। लंदन व्हील के साथ यहां क्रूज भी चलाया जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में भीड़ के दबाव को देखते हुए महाकुंभ में मेट्रो चलाने पर भी विचार किया जा रहा है। अगर मेट्रो लाइन बिछाना संभव न हो सका तो पॉड सिस्टम के प्रयोग पर भी विचार होगा।

विदेशी मेहमानों के लिए बनेंगे 3 फाइव स्टार होटल : इस बार भी 2 करोड़ से ज्यादा विदेशी भक्त प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है। महाकुंभ 2019 की पूरी दुनिया में चर्चा रही और दुनियाभर में इसे सराहा गया। इसे देखने के लिए 113 देशों से लोग आए थे। इस बार यह संख्या बढ़नी तय है। महाकुंभ में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। विदेशी मेहमानों के लिए सरकार ने शहर में तीन फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी की है। इसके अलावा टेंट सिटी को पिछली बार से अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। रकबा भी दो गुना किया जाएगा।

महाकुंभ में शहर में 300 नई सड़कें और 9 फ्लाई ओवर : महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए इस बार शहर में 300 से अधिक सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा जाम की समस्या से बचने के लिए 9 फ्लाई ओवर व आरओवी बनेंगे।

गंगा-यमुना में गिरने वाले नाले बंद होंगे : इस बार योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ से पहले गंगा में गिरने वाले सभी नालों को पूरी तरह बंद करने की हिदायत दी है। महाकुंभ को यूनिक और अविस्मरणीय इवेंट के रूप में आयोजित किए जाने के लिए कहा गया है। 2 लाख टॉयलेट बनाए जाएंगे। महाकुंभ 2025 से पहले माघ मेला रिहर्सल होगा।

महाकुंभ 2025- कुछ बिंदु
n25 पीपा पुल बनाए जाएंगे।
n23 सेक्टर में महाकुंभ बसाने की योजना।
n2 लाख से ज्यादा शौचालय बनाए जाएंगे।
n10 हजार वालंटियर्स तैनात होंगे।
n1 हजार इलेक्ट्रानिक बसें चलाई जाएंगी।
nडिजिटल कुंभ, म्यूजियम, कर्जन ब्रिज तैयार होंगे।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation