• Latest
  • Trending
Special

बेबी एलिफेंट रघु से दोस्ती करने में लग गया एक साल

March 17, 2023
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
Saturday, October 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बेबी एलिफेंट रघु से दोस्ती करने में लग गया एक साल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 17, 2023
in ऑस्कर अवार्ड
0
Special

लॉस एंजिलिस। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ फिल्म की कहानी दक्षिण भारतीय कपल बोमन और बेली की है, जो रघु नाम के एक छोटे अनाथ हाथी की देखभाल करते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को मूलत: तमिल भाषा में बनाया गया था। सजीवता लाने के लिए मेकर्स की टीम ने बेबी एलिफेंट रघु से दोस्ती की, भले ही इसमें एक साल लग गया।

पांच साल में शूट हुई थी फिल्म, कुल 450 घंटों के फुटेज कैप्चर किए गए : ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री है। इस कैटेगरी की फिल्में बनाने के लिए लोगों की असली जिंदगी को फॉलो किया जाता है। फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी ने पांच साल तक बोमन और बेली की जिंदगी को करीब से देखा। कार्तिकी ने बेबी एलिफेंट रघु के साथ जो भी पल बिताए वे सब कैप्चर किए गए। रघु के शॉट कैप्चर करने के लिए उसे कोकोनट मिक्सचर खिलाया जाता था। इसे खाकर वह खुशी से झूम उठता था और ये मोमेंट्स रिकॉर्ड कर लिए जाते थे। इस तरीके से साढ़े चार सौ घंटे के फुटेज कैप्चर हुए।

YOU MAY ALSO LIKE

ऑस्कर में भारत का धमाल, पहली बार दो अवॉर्ड

20 गाने लिखे गए, तब फाइनल हुआ था ‘नाटू-नाटू’

जंगल और प्रकृति की सुंदरता : फिल्म में नेचर कंजर्वेशन की अहमियत भी समझाई गई है। फिल्म तमिलनाडु के मदुमलाई रिजर्व पर केंद्रित है। इसमें लोकेशन की प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही प्रकृति के प्रति आदिवासियों का प्यार दर्शाया गया है। कैसे आदिवासी प्रकृति को सहेजे हुए हैं। ये फिल्म पर्यावरण संरक्षण की भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी दिखाती है।

तीनों में परिवार वाला रिश्ता : डायरेक्टर कार्तिकी ने कहा, मैं बस रघु से दोस्ती करने की अपनी जर्नी शूट कर रही थी। मेरे मन में नहीं था कि मुझे डॉक्यूमेंट्री बनानी है। लेकिन, जो प्यारे पल कैप्चर हुए उन्हें देखकर लगा कि 15 मिनट की कोई छोटी सी डॉक्यूमेंट्री बना ही लेते हैं। मैं बोमन, बेली और रघु की हर सिंगल चीज को बस कैमरे में कैद करती गई। तीनों के बीच मुझे कमाल का फैमिली डायनामिक यानी परिवार वाला रिश्ता महसूस हुआ।

पहले भी 5 भारतीय जीत चुके हैं ऑस्कर
-1992 में फिल्ममेकर सत्यजीत रे को ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’ का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया था।
– एआर रहमान को 2008 में रिलीज हुई ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के म्यूजिक और सॉन्ग के लिए बेस्ट म्यूजिक कैटेगरी में ऑस्कर मिला।
– गीतकार गुलजार को ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के ‘जय हो’ गाने के लिए ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
– ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए रेसुल पोकुट्टी को ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग’ कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।
-1983 में रिलीज हुई फिल्म गांधी के लिए भानु अथैया को कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर से नवाजा गया।

आरआरआर के रोचक तथ्य
– 2022 की फिल्म आरआरआर रामा राजू और भीम नाम के स्वतंत्रता सेनानियों के असल किरदारों पर बनी फिक्शनल कहानी है।
– 550 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है।
– 1200 करोड़ रुपए की वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड कायम किए थे। यह भारत की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। यह बाहुबली 2 के बाद वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी तेलुगू फिल्म है।
– फिल्म में नकली गांव दिखाने के लिए राजामौली ने रामोजी फिल्म सिटी में 18 करोड़ रुपए का सेट तैयार किया था।
– फिल्म में रामचरण के एंट्री सीन को शूट करने में 32 दिन लगे थे। रामचरण और एनटीआर के एंट्री सीन में ही 40 करोड़ रुपए लगे।
– रामचरण और एनटीआर के एक्शन सीन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आया था जिसमें 2 हजार से ज्यादा लोग शामिल थे।
– फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर ने 18 महीनों की ट्रेनिंग ली और 9 किलो वजन बढ़ाया।

चुनिंदा कैटेगरी के ऑस्कर अवार्ड विनर
– बेस्ट एक्टर – ब्रेंडन फ्रेजर
– बेस्ट एक्ट्रेस – मिशेल योह
– बेस्ट पिक्चर – एवरीथिंग एवरीवन ऑल एट वन्स
– बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म – पिनोच्चियो
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – के हुई क्वान
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – जेमी ली कर्टिस
– बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म – नवलनी
– बेस्ट लाइव एक्शन – शॉर्टएन आयरिश गुडबाय
– बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
– मेकअप एंड हेयर स्टाइल – लिंगद व्हेल
– कास्ट्यूम डिजाइन – ब्लैक पैंथर
– बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
– बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म -द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स
– बेस्ट ओरिजिनल स्कोर – वोल्कर बर्टेलमैन
– बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीन प्ले- एवरीथिंग एवरीवन ऑल एट वन्स
– बेस्ट विजुअल इफेक्ट के लिए अवतार 2 को अवॉर्ड मिला।
– बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीन प्ले के लिए सारा पोली को और फिल्म टॉप गन: मेवरिक को बेस्ट साउंड और फिल्म एडिटिंग में पॉल रोजर्स को अवॉर्ड मिला।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation