• Latest
  • Trending
Special

नोएडा एयरपोर्ट का असर

November 12, 2022
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Thursday, August 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा एयरपोर्ट का असर

जेवर में 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, होगा अरबों का निवेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 12, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
Special

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। जेवर के पास बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बदौलत नोएडा और ग्रेटर नोएडा को पीछे छोड़ते हुए यमुना सिटी वैश्विक पटल पर खुद को स्थापित कर रही है। अभी तक लोगों को रोजगार मिलने के आकंडे आते थे जिनके मुताबिक 2-3 हजार युवकों को नौकरी मिल रही थी। अब यमुना सिटी में मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय सिटी और अपैरल पार्क में रोजगार के आंकड़े 10 लाख के पार जाएंगे। मेडिकल डिवाइस पार्क में सिरिंज से लेकर दवाएं और तमाम मेडिकल उपकरण यमुना सिटी में बनने लगेंगे। विदेशों से मेडिकल उपकरण नहीं मंगवाने पड़ेंगे। एक ही स्थान पर मैडिसिटी बसाई जाएगी।

मेडिकल डिवाइस पार्क में होगा 20 हजार करोड़ का निवेश

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

हॉस्पिटलों को सस्ते में अपने देश में बने मेडिकल उपकरण मिलने लगेंगे। इससे इलाज सस्ता और सुलभ होगा। इसके अलावा देशी -विदेशी पूंजी निवेश में यमुना अथॉरिटी अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत देश के अन्य शहरों को पीछे छोड़ देगी। यमुना अथॉरिटी ने दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए इनवेस्टर समिट और रोड शो किया जिसमें 30 से अधिक देश-विदेश की कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मेडिकल सेक्टर से जुड़ी दुनिया की कंपनियों ने यमुना सिटी में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश की इच्छा जताई है। इनमें बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली दुनिया की जानी-मानी कंपनी जॉन्सन एंड जॉन्सन समेत कई कंपनी शामिल हैं। यह कंपनी अकेले मेडिकल डिवाईस पार्क में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की इच्छुक है।

निवेशकों की पहली पसंद बनी यमुना सिटी

इसके अलावा यमुना सिटी में टॉय सिटी सेक्टर-33 में बसाई जा रही है। विश्व खिलौना मार्केट करीब 7 लाख करोड़ रुपये का है जिसमें भारत की हिस्सेदारी कम है। सन 2014 में भारत की हिस्सेदारी 774 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 2,587 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यमुना सिटी का टॉय पार्क सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। एक हजार वर्ग मीटर से लेकर दस हजार वर्ग मीटर तक के 136 प्लॉट हैं। अभी तक 53.23 एकड़ जमीन अलॉट की जा चुकी है।

जिसमे 400.84 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 6,004 लोगों को रोजगार मिलेगा। इनमें से अभी तक 57 प्लॉट विकसित हो चुके हैं।

नोएडा और गाजियाबाद में सरकार ने दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी

नोएडा। नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट ने राज्य में तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी है। इनमें एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी नोएडा, दूसरी गाजियाबाद और तीसरी फर्रुखाबाद में खोली जाएगी। अब गौतमबुद्ध नगर में सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालयों की संख्या 10 हो गई है।

गौतमबुद्ध नगर में विश्वविद्यालय
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय
  • गलगोटिया विश्वविद्यालय
  • नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय
  • शारदा विश्वविद्यालय
  • एमिटी विश्वविद्यालय
  • शिव नादर विश्वविद्यालय
  • बैनेट विश्वविद्यालय
  • आईआईएलएम विश्वविद्यालय
  • जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • जेएसएस विश्वविद्यालय
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation