• Latest
  • Trending
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एरिया 1200 हेक्टेयर बढ़ा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एरिया 1200 हेक्टेयर बढ़ा

December 30, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एरिया 1200 हेक्टेयर बढ़ा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एरिया 1200 हेक्टेयर बढ़ा

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का क्षेत्र बढ़ा कर अब 6200 हेक्टेयर कर दिया गया है। इसमें 1200 हेक्टेयर एरिया और बढ़ाया गया है ताकि भविष्य की जरूरतें पूरी की जा सकें। एयरपोर्ट की 1200 हेक्टेयर जमीन पर अलग से एमआरओ बनाया जाएगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्री विमानों की ओवर हालिंग भी एयरपोर्ट के पास ही होगी। यहां पर एशिया का सबसे बड़ा एमआरओ हब बनाया जाएगा। हब के पास ही विमानों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी लगाई जाएगी। एमआरओ का एरिया यमुना अथॉरिटी के मास्टर प्लान 2041 में बढ़ाया गया है। पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए करीब 5 हजार हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जानी थी। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की गई। अब दूसरे चरण के लिए 1,365 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जा रही है। जमीन अधिग्रहण करने के लिए 74 प्रतिशत से अधिक किसानों से सहमति मिल चुकी है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

लाजवाब होगा जेवर एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण 4 चरण में किया जाना है। पहला चरण 2024 तक पूरा होगा। इसमें 1334 हेक्टेयर जमीन का विकास होगा। पहले चरण में 12 मिलियन क्षमता पैसेंजर के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा। दूसरे चरण में 1,365 हेक्टेयर जमीन का विकास होगा। दूसरा चरण साल 2032 तक पूरा होगा। तीसरा चरण 2037 और चौथा चरण 2050 तक पूरा होगा। चौथा चरण 70 मिलियन पैसेंजर का होगा। तीसरे चरण में 1318 और चौथे चरण में 735 हेक्टेयर जमीन का विकास होगा। इस तरह चारों चरण को मिलाकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पर 29,560 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगेे।

अभी तक 870 करोड़ रुपए खर्च
पहले चरण में परियोजना के लिए 5,800 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित है। इसमें से अब तक 15 फीसद यानी 870 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण करने के लिए खुदाई का पूरा काम हो गया है। एयर ट्रेफिक कंट्रोल टावर बनाने के लिए भी खुदाई 100 फीसद हो गई है।

उत्तरी रनवे बनाने के लिए जमीन को साफ, समतल और ठोस किया जा चुका है। विगत 11 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर एयरपोर्ट साइट पर पहुंचे थे और निर्माण कार्यों का मुआयना किया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation