• Latest
  • Trending
जासिया ने समाज की बंदिशें तोड़ बनाई पहचान

जासिया ने समाज की बंदिशें तोड़ बनाई पहचान

March 17, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जासिया ने समाज की बंदिशें तोड़ बनाई पहचान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 17, 2023
in महिला, महिला-खेल
0
जासिया ने समाज की बंदिशें तोड़ बनाई पहचान

नई दिल्ली। सपने उन्हीं के सच होते हैं जो मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते। जो संघर्ष की आग में तपता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है। इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है जम्मू कश्मीर की पहली महिला क्रिकेटर जासिया अख्तर। उन्होंने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनकी मेहनत और काबिलियत के दम पर महिला प्रीमियम लीग में 20 लाख रूपये में दिल्ली कैपिटल की ओर से खेलने के लिए खरीदा गया। जासिया 2013 में वनडे और टी-20 में टॉप परफॉर्मर रहीं थीं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर अंडर-19 टीम को राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में भी मदद की थी। सफलता के मुकाम तक पहुंचने में उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

गरीबी में बीता बचपन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की जासिया अख्तर का बचपन काफी संघर्ष में बीता। उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे। जासिया के पिता परिवार का पालन पोषण करने के लिए अपने खेत में सेब और अखरोट की खेती करते हैं। जासिया बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहती थी वो सचिन तेंदुलकर और हरमनप्रीत कौर को अपना आदर्श मानती रही हैं। इसलिए उन्हें क्रिकेट सीखना था, लेकिन परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी जासिया को क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलवा पाते।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

जासिया ने शोपियां जिले के बरारी पोरा गांव में उस समय क्रिकेट खेलना शुरू किया था, जब उनके इलाके में सिर्फ लड़के ही क्रिकेट खेलते थे। लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते हुए जासिया ने अपने सफर की शुरूआत की और 2003 से 2006 के बीच जम्मू-कश्मीर के लिए अंडर-13, अंडर-14, अंडर-15 और अंडर 16 कैटेगरी में क्रिकेट खेला। इस बीच कई बार टीम का हिस्सा बनी तो कई बार टीम से बाहर भी हुई। 2007 से 2011 का एक दौर ऐसा आया जब जासिया को आर्थिक तंगी के कारण क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वर्ष 2012 में उन्होंने फिर वापसी की और एक साल तक जम्मू-कश्मीर के लिए खेलीं।

क्रिकेट के लिए छोड़ना पड़ा घर
जम्मू-कश्मीर में महिला क्रिकेट की हालत अच्छी नहीं थी। न ही उनका परिवार उन्हें अच्छी ट्रेनिंग दिला सकता था। जिसके कारण जासिया को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह उनके और परिवार के लिए एक बड़ा फैसला था। लेकिन सपनों को पूरा करने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार थीं और इस तरह वो कश्मीर से पंजाब आ गईं। जासिया पंजाब टीम में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही थीं। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।

ऐसे बनाई पहचान
जासिया ने अपने खेल की शुरूआत पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेल कर की थी। इसके बाद राजस्थान चली गईं। राजस्थान की तरफ से खेलते हुए उन्होंने वूमन टी-20 के सात मैच में 273 रन बनाए, अंतर जोनल टी-20 के छह मैच में 202 रन बनाए, चैलेंजर ट्रॉफी के चार मैच 114 रन बनाए, वनडे ट्रॉफी के नौ मैच में 501 रन बनाए है।
हरमनप्रीत कौर से मुलाकात
इसी दौरान उनकी मुलाकात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर से हुई। हरमनप्रीत से ही प्रेरित होकर जासिया ने अपने लक्ष्य को हासिल किया। हरमनप्रीत की एक सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी, और वो जल्द ही टीम में चुनी गईं। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जासिया ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

महिला क्रिकेट लीग में बनीं लखपति
क्रिकेट खेलने से पहले वह कबड्डी खेल चुकी हैं। 34 वर्षीय जासिया आलराउंड खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। वो इंडिया वीमेन रेड, इंडिया वीमेन बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन, इंडिया ए वीमेन, और इंडिया डी वीमेन टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। जासिया हाल ही में सहवाग क्रिकेट अकादमी द्वारा गुरुग्राम में आयोजित टी 20 क्वींस इलेवन क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन के चलते चर्चा में आईं थीं। जासिया अख्तर ने अपनी मेहनत और लगन से अपनी सफलता की कहानी लिखी है। आज वो लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने उन लड़कियों के लिए भी रास्ते खोल दिए हैं जो पैसों और सुविधाओं के अभाव के कारण आगे बढ़ने का सपना छोड़ देती हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation