• Latest
  • Trending
amit sah

खत्म करेंगे नशे का नेटवर्क : अमित शाह

December 30, 2022
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 17, 2026
market

बाज़ार सपाट बंद, दबाव रुपये पर आया; ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

ब्रिटेन से रास्ता खुला, अब नज़र अमेरिका पर: टैरिफ की घड़ी और आखिरी एक फीसदी

July 17, 2026
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

खत्म करेंगे नशे का नेटवर्क : अमित शाह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in स्टेट-नेशनल
0
amit sah

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि देश के 472 जिलों में मादक पदार्थ से जुड़े नेटवर्क की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े किसी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) स्थापित करेगी। साथ ही उन्होंने मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ भारत सरकार के युद्ध का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की। शाह ने कहा कि जिस राज्य में नशीला पदार्थ पकड़ा जाता है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उस राज्य में व्यवस्था का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि इसका अर्थ है कि उस राज्य में सबसे ज्यादा कार्रवाई होती है।

मौत का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसें अमित शाह ने कहा कि नशा मुक्त भारत के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह लड़ाई केंद्र या राज्य की नहीं बल्कि हम सभी की है और इसके वांछित परिणाम के लिए बहु-आयामी प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ से जुड़े लोग मौत का कारोबार करने वाले लोग हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके इन्हें कानून के शिकंजे में लाना होगा। लोकसभा में नियम 193 के तहत देश में मादक पदार्थ दुरुपयोग की समस्या और इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदम विषय पर चर्चा में अमित शाह ने कहा कि यह सीमा रहित अपराध है। कोई भी कहीं से बैठकर मादक पदार्थ भेज देता है और इसमें हमारे बच्चे फंसते है एवं नस्लें बर्बाद होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मादक पदार्थ के कारोबार और इस से होने वाली कमाई के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है और इस जंग को तीन हिस्सों में बांट कर लड़ा जा रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि इसमें संस्थागत मजबूती एवं सतत निगरानी, एजेंसियों का सशक्तिकरण एवं समन्वय तथा विस्तृत जागरूकता एवं पुनर्वास अभियान शामिल है। हम सहयोग, समन्वय और गठजोड़ के त्रिसूत्री सिद्धांत के आधार पर काम कर रहे हैं।

एजेंसियों को अधिकार देना होगा
गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को लेकर समय-समय पर विपक्ष के सदस्यों की चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि देश के दुश्मन नशीले पदार्थ बेच रहे हैं, लेकिन बीएसएफ और अन्य एजेंसियां इन्हें पकड़ेंगी लेकिन उन्हें मुकदमे का अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि एजेंसियां निहत्थी नहीं बैठ सकतीं। उन्हें अधिकार देना होगा।

लक्ष्य है नशामुक्त भारत
शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने नशामुक्त भारत का लक्ष्य रखा है और इसे हासिल करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केंद्र और राज्यों को यह लड़ाई मिलकर लड़नी है। मादक पदार्थ के कारोबार से मुनाफे का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्त पोषण में होने की सूचना भी है तथा इस धन का इस्तेमाल अर्थतंत्र को भी खोखला करता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

60 दिन में 1 लाख 60 हजार किलो मादक पदार्थ जलाया गया
– 22 लाख 41 हजार किलो मादक पदार्थ जब्त साल 2006 से 2013 के बीच
– 62 लाख 60 हजार किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े गए 2014 से 2022 तक
– 23 हजार करोड़ रुपये मूल्य का कुल मादक पदार्थ जब्त
– 97 हजार करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जलाए जा चुके
संगरूर के गांव में नए साल से तंबाकू पदार्थों की बिक्री बंद

अमृतसर। पंजाब के संगरूर में एक गांव ने नए साल से दुकानों पर तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार संगरूर के ब्लॉक सुनाम के अंतर्गत आने वाले गांव झाड़ों के नौजवान स्पोर्ट्स एंड वेल्फेयर क्लब और ग्राम पंचायत ने मिलकर इस फैसले को लागू किया है। गांव में 1 जनवरी से दुकानों पर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, जर्दा आदि की बिक्री बंद है। अगर कोई दुकानदार 1 जनवरी के बाद तंबाकू युक्त सामान बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे 5 हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा। इतना ही नहीं, दुकान भी अगले 7 दिनों के लिए बंद कर दी जाएगी।
सिर्फ बेचने वाले ही नहीं, पीने व खाने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी। गांव की सरहद के भीतर , बस स्टैंड, स्कूल और सांझी जगह पर सिगरेट पीने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एसजीपीसी ने किया समर्थन
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ने इस फैसले का स्वागत किया है। इसके प्रवक्ता हरभजन सिंह ने कहा कि ऐसे फैसले अन्य गांवों को भी लेने चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

हरियाणा में वर्ष 2023 अंत्योदय आरोग्य वर्ष

हाथ धोने की सुविधा नहीं तो नपेंगे अधिकारी

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation