• Latest
  • Trending
खतरों से निपटने के लिए वैश्विक प्रयास हों

खतरों से निपटने के लिए वैश्विक प्रयास हों

November 5, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

खतरों से निपटने के लिए वैश्विक प्रयास हों

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 5, 2022
in दृष्टिकोण
0
खतरों से निपटने के लिए वैश्विक प्रयास हों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार इस बात के लिए चेताया है कि असामाजिक तत्व और देश के दुश्मन भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह के प्रयासों के खिलाफ हिन्दुस्तान को दृढ़ता से खड़ा होना है। भारत के लिए एकता कभी भी एक आवश्यकता नहीं रही है बल्कि यह इसकी विशिष्टता रही है। आज से नहीं बल्कि सैकड़ों वर्षों पूर्व से गुलामी के लंबे कालखंड में भी हमारी एकता देश के दुश्मनों को चुभती रही। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि जितने भी विदेशी आक्रांता आए, सभी ने भारत में विभेद पैदा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। भारत को बांटने के लिए, भारत को तोड़ने के लिए सब कुछ किया। हम फिर भी उसका मुकाबला सिर्फ इसीलिए कर सके, क्योंकि एकता का अमृत हमारे भीतर जीवंत था। इसलिए हमें आज बहुत सावधान भी रहना है।

समय बहुत ज्यादा नहीं बदला है और अतीत की तरह ही भारत के उत्कर्ष और उत्थान से जलने व परेशान होने वाली ताकतें आज भी विद्यमान हैं। वे आज भी हमें जातियों के नाम पर तोड़ने और अलग करने तथा बांटने की हर संभव कोशिश करती हैं। कभी प्रांतों और भाषा के नाम पर हमें लड़ाने की कोशिश होती है तो कभी एक भारतीय भाषा को दूसरी भारतीय भाषा का दुश्मन बताने के लिए अभियान चला कर ऐसे प्रयास समय- समय पर किए जाते रहते हैं। इतिहास गवाह है कि इतिहास को भी इस तरह पेश किया जाता है ताकि देश के लोग जुड़ें नहीं, बल्कि एक दूसरे से दूर हों।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का बढ़ा रुतबा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

इसके लिए असामाजिक तत्वों के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। लोगों को सोशल मीडिया एवं संचार के अन्य तमाम माध्यमों के जरिए भरमाया जाता है और उनके मन में देश के खिलाफ जहर भरने की साजिशें रची जाती हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जाते हैं। यह जरूरी नहीं है कि देश को कमजोर करने वाली ताकतें हमेशा खुले दुश्मन के रूप में ही देश की एकता व अखंडता पर हमला करें। कई बार ये ताकतें गुलामी की मानसिकता के रूप में लोगों के भीतर घर कर जाती हैं तो कई बार व्यक्तिगत स्वार्थों के जरिए सेंधमारी करती हैं। अनेक बार ये तुष्टीकरण के रूप में, कभी परिवारवाद के रूप में, कभी लालच और भ्रष्टाचार के रूप में दरवाजे तक दस्तक दे देती हैं और देश को बांटती तथा कमजोर करती हैं।
हाल ही में नई दिल्ली में हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी देश व दुनिया के लिए खतरों का जिक्र करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में खासतौर से खुले और उदार समाज में आतंकवादी समूहों, उनके वैचारिक अनुयायियों और अकेले हमला करने वाले लोगों ने नई तकनीकों तक पहुंच हासिल करके अपनी क्षमताएं कई गुना बढ़ा ली हैं। वे आजादी, सहिष्णुता और प्रगति पर हमला करने के लिए तकनीक, पैसा और सबसे जरूरी खुले समाज के लोकाचार का इस्तेमाल करते हैं।

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि जितने भी विदेशी आक्रांता आए, सभी ने भारत में विभेद पैदा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। भारत को बांटने के लिए, भारत को तोड़ने के लिए सब कुछ किया। हम फिर भी उसका मुकाबला सिर्फ इसीलिए कर सके, क्योंकि एकता का अमृत हमारे भीतर जीवंत था।

आतंकवादी समूहों और संगठित आपराधिक नेटवर्कों की ओर से ड्रोन आधारित हवाई प्रणालियों के इस्तेमाल ने भी दुनियाभर में सरकारों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। इंटरनेट और सोशल मीडिया आतंकियों की टूलकिट का अहम इंस्ट्रूमेंट बन चुके हैं। इसके जरिए वे फेक न्यूज का बाजार गर्म करने में एक पल भी नहीं चूकते। इसकी वजह से सामाजिक सद्भाव का माहौल भी खतरे में पड़ गया है। यद्यपि इन सब पर लगाम लगाने के प्रयास भी निरंतर हो रहे हैं। सरकार आतंकवाद, भ्रष्टाचार, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त रुख भी अपना रही है पर हमें यह ध्यान रखना होगा कि इसमें जरा भी ढिलाई नहीं आनी चाहिए।

हालांकि भारत ने समस्त देशों से असामाजिक तत्वों की ओर से ‘कूट संदेश’ और ‘क्रिप्टो करंसी’ जैसी नई प्रौद्योगिकियों के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए भी समन्वित वैश्विक प्रयास करने का आह्वान किया है पर अनेक देश ऐसे भी हैं जो ऐसे तत्वों को तन, मन, और धन से बढ़ावा दे रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के संदर्भ में स्पष्ट रूप से यह भी कहा कि कुछ देशों ने आतंकवाद को ‘राज्य द्वारा वित्त पोषित उद्यम’ बना लिया है। जयशंकर ने तो चीन को भी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्तावों में अड़ंगा डालने को लेकर आड़े लिया और उसकी आलोचना की। वैसे उन्होंने इस बात पर संतोष भी जताया कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकरोधी प्रतिबंध व्यवस्था ऐसे खुराफाती देशों को आगाह करने के लिए प्रभावी है पर इसके बावजूद आतंकवाद का खतरा बढ़ रहा है, खासतौर से एशिया और अफ्रीका में, जैसा कि 1267 प्रतिबंध समिति निगरानी रिपोर्टों में बार-बार उल्लेख किया गया है। अत: इस व्यवस्था में भी बदलाव की और संभावनाएं हैं ताकि चीन जैसे देश अपने गलत मंसूबों में कामयाब न होने पाएं।

एकतरफ जहां संयुक्त राष्ट्र की आतंकरोधी प्रतिबंध व्यवस्था के आशावादी बीज हैं वहीं इनमें लग रही सेंध ने इनका चिंताजनक पहलू भी उजागर कर दिया है। इनका दुरुपयोग करके नापाक मंसूबे अंजाम दे सकने वाले तत्वों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी हो गया है कि वैश्विक स्तर पर समन्वित प्रयास हों। इसके लिए जरूरी है कि दुनिया के तमाम देशों की सरकारें मुस्तैद रहें। नियामक एजेंसियों की सतर्कता से ही दुष्प्रचार‚ कट्टरता फैलाने और साजिशों को अंजाम देने में प्रयुक्त होने वाले मंचों का इस्तेमाल रोका जा सकेगा।

वैसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा भारत में एक विशेष बैठक का आयोजन करना भी यह दर्शाता है कि शीर्ष वैश्विक निकाय में नई दिल्ली के मौजूदा कार्यकाल के दौरान आतंकवाद से मुकाबला शीर्ष प्राथमिकताओं में शुमार है।

इसके अलावा साइबर क्राइम भी एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। व्यक्ति और उसकी निजी जानकारियां और सार्वजनिक गतिविधियां साइबर तंत्र के तहत ब्योरों और आंकड़ों में दर्ज होने लगी हैं जो कुछ अवांछित समूहों या लोगों तक पहुंच रही हैं। वे उसका इस्तेमाल आपराधिक तौर पर भी करने लगे हैं। भारत में अभी आंकड़ों की सुरक्षा की दीवार बहुत मजबूत नहीं है इसलिए यहां साइबर खतरे का दायरा बड़ा होता जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि दूसरे विकसित देश ऐसे जोखिम से पूरी तरह सुरक्षित हैं। हाल ही में इनर्जी आस्ट्रेलिया में हुई आंकड़ों की चोरी उन घटनाओं की महज एक कड़ी है जिनमें सिर्फ बीते एक महीने के दौरान आस्ट्रेलिया के सात प्रमुख व्यवसाय आंकड़ों की सेंधमारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या ने दुनिया भर में चिंता पैदा कर दी है। अराजक तत्व एवं आतंकी धन उगाही के लिए इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर दुनिया भर में इस अपराध से निपटने के लिए कोई ज्यादा सक्षम और उपयोगी तरीका और तंत्र विकसित नहीं किया गया तो यह सभी के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा। अत: आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयास किए जाएं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation