• Latest
  • Trending
कोरोना: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

कोरोना: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

December 30, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कोरोना: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के साल के अंतिम एपिसोड में देश की जनता से आग्रह किया कि वह पर्वों का खूब आनंद ले लेकिन सतर्क भी रहे।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in दृष्टिकोण
0
कोरोना: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

कोरोना महामारी ने एक बार फिर दुनिया को डराना शुरू कर दिया है। कोरोना के ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट बीएफ.7 ने चीन के साथ-साथ जिस तरह से अन्य देशों में कहर ढाना प्रारंभ किया है उससे भयभीत होना स्वाभाविक है। भारत में भी कोरोना को लेकर चिंता बढ़ी है क्योंकि हम इसके संक्रमण की कम से कम तीन लहरों से गुजर चुके हैं और हमारे देश में भी शायद ही कोई घर ऐसा हो जिसने इस भयावह त्रासदी का दंश न झेला हो। विशेषकर गत वर्ष अप्रैल-मई में डेल्टा वैरिएंट पर सवार होकर आई दूसरी लहर ने हमें अत्यधिक चिंता में डाल दिया था। तब हमारे यहां संक्रमण अपने चरमोत्कर्ष पर था। आज जब चीन, जापान इत्यादि देशों में नई लहर उठी है, तो बहुत से लोगों को पिछले साल का वह बुरा दौर फिर से याद आ-आ कर सताने लगा है। अमेरिका से भी ऐसी खबरें मिल रही हैं कि अगले साल अप्रैल तक दुनिया की एक बड़ी आबादी फिर संक्रमित हो सकती है और लाखों लोगों की मौत होने की आशंका है।

अगर हम संक्रमित लोगों की बात करें तो दुनिया में अभी भी दो करोड़ से अधिक लोग कोरोना के संक्रमण से ग्रस्त हैं। सर्वाधिक 67 लाख लोग तो सिर्फ जापान में ही संक्रमित हैं लेकिन यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि जापान की आबादी में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। सबसे विकसित अमेरिका में भी 19 लाख के आसपास लोग संक्रमित हैं। चीन अपने आंकड़ों के बारे के बारे में ईमानदारी से कोई जानकारी नहीं दे रहा है। उसके बताए आंकड़ों पर किसी को कोई विश्वास नहीं है। चीन ने अपने यहां मात्र 38 हजार के लगभग संक्रमित लोग बताए हैं। चीन के आंकड़ों पर विश्वास न करते हुए दुनिया के अनेक देशों ने अपने यहां सावधानी बरतनी शुरू कर दी है और बड़ी जनसंख्या वाला भारत भी इन देशों की लिस्ट में शामिल है जहां अभी से ही युद्धस्तर पर निगरानी और सावधानी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन संयंत्रों, वेंटिलेटर, रसद और मानव संसाधन पर विशेष ध्यान देने के साथ बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में छद्म अभ्यास करने की सलाह दी है ताकि अगर कोरोना बढ़ता है तो उस समय हम हर तरह से तैयार हों। इसके लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर और सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत होगी जैसा कि कोविड की रोकथाम व प्रबंधन के लिए पिछले उछाल के दौरान भी किया गया था। तैयारी में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए की गई बैठक में कोविड की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों और टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मंत्रियों के अलावा प्रधान सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और राज्यों के सूचना आयुक्तों को भी बुलाया गया। संक्रमण के नए स्वरूप हों, तो उनका समय पर पता लगाना सुनिश्चित किए जाने तथा संक्रमित मामलों के नमूने के पूरे जीनोम अनुक्रमण की निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का बढ़ा रुतबा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना से निपटने की तैयारी की जानकारी लेने के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को टेस्टिंग और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी सिस्टम को और मजबूत करने के लिए भी राज्यों को सतर्क रहने को कहा गया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड इंफ्रास्ट्रक्चर पर सभी तैयारियां पूरी हों, राज्यों में ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर और मानव संसाधन सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त रखा जाए। इन सभी जरूरी सुविधाओं का ऑडिट भी कराया जाए। जरूरी दवाओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी करने की सलाह भी दी गई। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के साल के अंतिम एपिसोड में देश की जनता से आग्रह किया कि वह पर्वों का खूब आनंद ले लेकिन सतर्क भी रहे। दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है, इसलिए मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखें। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम जितना सावधान रहेंगे, उतना ही सुरक्षित भी रहेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation