• Latest
  • Trending
काशी में पांच सितारा टेंट सिटी

काशी में पांच सितारा टेंट सिटी

January 20, 2023
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की नई शुरुआत

एजबेस्टन में नया आग़ाज़: वनडे आज से, भारत के बड़े नाम फिर मैदान में

July 14, 2026
Market

आईटी के दम पर सँभला बाज़ार: सेंसेक्स 77,616 पर, व्यापार-सप्ताह की शुरुआत

July 14, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

कल से शुल्क-मुक्त राह: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता बुधवार से लागू

July 14, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की नई शुरुआत

वरिष्ठों की वापसी: वनडे के लिए कोहली, रोहित और बुमराह लौटे, भारत का नया आग़ाज़

July 14, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

सुरक्षित घर वापसी की ओर: इसरो ने वे परीक्षण पास किए जो चालक-दल को धरती पर लौटाते हैं

July 14, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

हर बैरल जो भारत आयात नहीं करता: ऊर्जा-संक्रमण एक सुरक्षा-नीति क्यों है

July 14, 2026
Market

बंद पर हरा: बाज़ार ने 759 अंक की वापसी की, महँगाई 4% के पार

July 14, 2026
होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा क्यों रही मजबूत

जलसंधि कहे ‘बंद’, भारत के भंडार कहें ‘स्थिर’

July 14, 2026
पुरोहितों को प्रशिक्षण देकर पूजा पद्धति को लिपिबद्ध कराएगी विहिप

शुचिता का सबक

July 13, 2026
समुद्र से आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मोदी

समुद्र से आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मोदी

July 13, 2026
Tuesday, July 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

काशी में पांच सितारा टेंट सिटी

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी को एक साथ दीं दो सौगात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 20, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
काशी में पांच सितारा टेंट सिटी

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को दो सौगातें दी हैं। पहली सौगात गंगा विलास क्रूज और दूसरी 5 स्टार टेंट सिटी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने इनका वर्चुअल उद्घाटन किया। गंगा विलास क्रूज दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर रवाना हो गया। इस दौरान ये 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। यह वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 8 सालों में बदलते हुए भारत को लोगों ने देखा। काशी ने नई यात्रा प्रारंभ की है। काशी में गंगा किनारे 30 हेक्टेयर में 265 टेंट लगाकर पर्यटकों के लिए लग्जरी टेंट सिटी बनाई गई हैं, जिनमें रहकर आप 5 स्टार जैसे होटल की लग्जरी सुविधाओं का लुफ्त उठा सकते हैं। उगते सूरज और गंगा आरती का नजारा, गेम्स और हॉर्स राइडिंग आपको सुकून देंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

टूरिज्म प्रोजेक्ट
15 जनवरी से यहां पर्यटकों का आना जाना शुरू हो चुका है। टेंट सिटी का यह टूरिज्म प्रोजेक्ट पांच साल के लिए है। हर साल बाढ़ के समय कुछ महीनों के लिए टेंट सिटी को हटा दिया जाएगा। गंगा का जलस्तर सामान्य होते ही इसे फिर बसा दिया जाएगा।

दिखेगा गंगा आरती का नजारा
टेंट सिटी का डिजाइन काशी के मंदिरों के शिखर की तरह दिखेगा। रोजाना सूर्योदय होते ही घंटों-घड़ियालों की आवाज के साथ गंगा आरती होगी और सुबह की शुरुआत लाइव राग के साथ होगी। बनारस घराने की शहनाई, सारंगी, सितार, संतूर, तबले के साथ जुगलबंदी यहां सुनने को मिलेगी। टेंट सिटी में चंदन, गुलाब लैवेंडर की सुगंध फैलेगी।

बनारसी खाने का लुत्फ
टेंट सिटी में स्वाद के लिए मलई, ठंडाई, चाट, बनारसी पान और बनारस का खास खान-पान रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट में परोसा जाएगा। टेंट सिटी में इनडोर और आउटडोर गेम जैसे स्नूकर, कैरम, बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि के अलावा बोटिंग की सुविधा मिलेगी। सर्दी से बचाव के लिए यहां बोन फायर की सुविधा है।

फिटनेस के लिए खास इंतजाम
यहां योग, स्पा, लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी की सुविधा का लुत्फ उठाने के अलावा कैमल और हॉर्स राइडिंग भी की जा सकेगी। यहां 32 फीट ऊंचा एक गंगा टॉवर बनाया जाएगा, जहां से पर्यटक घाटों की अद्भुत छटा देख सकेंगे। टूरिस्ट के सुरक्षित गंगा स्नान के लिए यहां फ्लोटिंग बाथ जेटी बनाई गई है। टेंट सिटी में एक बड़ा डाइनिंग हाल और कॉन्फ्रेंस के लिए भी सुविधा युक्त हाल है, जहां 800 डेलीगेट्स एक साथ आ सकते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation