• Latest
  • Trending
1181 hectares of land acquired for the second phase of the airport

एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए 1181 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत

March 29, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए 1181 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
1181 hectares of land acquired for the second phase of the airport
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के दूसरे चरण में एविएशन हब और लॉजिस्टिक पार्क परियोजना के विकास में तेजी आएगी। यमुना प्राधिकरण इन परियोजनाओं से प्रभावित छह गांवों के किसानों को अब तक 3555 करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरित कर चुका है। इससे इन दोनों परियोजनाओं में कोई दिक्क त नहीं आएगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के लिए रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, वीरमपुर और मुढरह गांव की 1181.2793 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। परिसंपत्तियों को मिलाकर यह आंकड़ा 1365 हेक्टेयर है। एयरपोर्ट के प्रथम चरण का काम 1334 हेक्टेयर में चल रहा है। एक रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर आदि का निर्माण 29 सितंबर 2024 तक पूरा होना है। सितंबर में उड़ान प्रस्तावित हैं। वहीं, एयरपोर्ट के विस्तार के तहत दूसरे चरण में एविएशन हब और लॉजिस्टिक पार्क को विकसित किया जाना है। अधिग्रहण से प्रभावित छह गांवों के 9000 से अधिक किसानों को मुआवजा वितरित करने के लिए 4897 करोड़ से अधिक की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार सहित अन्य शेयरधारकों नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण द्वारा आवंटित की गई है। इसमें से 3555 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा 29 फरवरी तक वितरित किया जा चुका है। शेष धनराशि का वितरण भी तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में अब एविएशन हब और लॉजिस्टिक पार्क के विकसित होने में किसी प्रकार की दिक्क त नहीं आएगी। जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का रनवे बनकर तैयार हो गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

तीन गांवों को विस्थापित करने की तैयारी
अधिग्रहण से प्रभावित हो रहे छह में से तीन गांवों, नगला हुकम सिंह, रन्हेरा और कुरैब के साढ़े 12 हजार परिवारों को दूसरी जगह बसाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मॉडलपुर और फलैदा बांगर में 212 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। यहां पर प्राधिकरण इन गांवों के निवासियों को रहने के लिए फ्लैट देगा।

सर्विलांस रडार सिस्टम अक्तूबर तक
एयरपोर्ट पर सर्विलांस रडार सिस्टम का काम अक्तूबर तक पूरा होगा। अभी यहां रडार सिस्टम को स्थापित नहीं किया गया है, क्योंकि इसकी खरीद रूस से होनी है। हालांकि, बिना रडार के भी 50-60 उड़ान शुरू की जा सकती है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ऑटोमेटिक डेपेंडेंट सर्विलांस ब्रॉडकास्ट(एडीएस-बी), एडवांस सरफेस मूवमेंट गाइडेंट्स एंड कंट्रोल सिस्टम, ऑटोमेशन सिस्टम और सरफेस मूवमेंट रडार का काम अगस्त तक पूरा हो जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation