• Latest
  • Trending
आर्थिक सशक्तिकरण का आधार है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

आर्थिक सशक्तिकरण का आधार है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

March 7, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आर्थिक सशक्तिकरण का आधार है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 7, 2023
in दृष्टिकोण
0
आर्थिक सशक्तिकरण का आधार है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। स्वरोजगार स्थापित करने के लक्ष्य के साथ युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) निरंतर तत्पर है। वर्तमान सरकार अधिकारों व सुविधाओं से वंचित लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। समरसतायुक्त समाज की स्थापना के लिए आर्थिक सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आर्थिक सशक्तिकरण का आधार है। इस कार्यक्रम और योजना के प्रभावशाली क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्र से युवाओं के पलायन को रोकने में मदद मिल सकती है। योजना के लाभों के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचाने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन सरकार व संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।

ऐसे ही एक कार्यक्रम को डॉ. बी.आर. सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एल.एस. सोलंकी ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं बाबू जगजीवन राम पीठ, ब्राउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने योजना व कार्यक्रम के अनेक लाभों से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पीएमईजीपी से आर्थिक सशक्तिकरण का लक्ष्य पाया जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

सबसे बेहतर योजना
चर्म पदत्रण संस्था के सचिव श्याम पंडारकर ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना स्वरोजगार के लिए सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़ने वाले हितग्राही अपनी गतिविधियों को कभी बंद नहीं करते और उससे वे स्वयं और दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य अनवरत रूप से करते हैं।

ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं युवा
छात्र कल्याण अधिष्ठाता तथा बाबू जगजीवन राम पीठ के प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि युवा स्वरोजगार से जुड़ कर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को रोजगार कर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।

50 लाख तक का लोन
खादी ग्रामोद्योग, भोपाल के सहायक निदेशक पराग जैन ने कहा कि पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत युवाओं को उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के लिए वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से अधिकतम 50 लाख रुपए तक एवं सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 20 लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत वर्गवार शहरी क्षेत्रों में 15 से 25 प्रतिशत तक एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी अनुदान शासन द्वारा दिया जाता है।

नए आयाम स्थापित करना संभव
खादी ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक राजीव खन्ना ने कहा कि पीएमईजीपी योजना को ग्रामीण क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू कर पलायन रोका जा सकता है तथा रोजगार सृजन के नए-नए आयाम विकसित किये जा सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ संगीता मसानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाते रहे हैं। परम्परागत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले एवं इस उद्योग में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। युवाओं में कौशल विकसित करने की जरुरत है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती, डाक्टर बी.आर. अम्बेडकर, महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाबू जगजीवन राम पीठ के शोध अधिकारी डॉ रामशंकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के इंदौर के नोडल अधिकारी आश्विन कुमार ने किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डाक्टर अरुण कुमार, पी.सी. बंसल, रीतु त्रिवेदी, हिमाशी सोनी, संगीता मसानी, शीतल झा, संतोष गुजरे, प्रवीण वाग, शंकर गोहिल, अरविंद साकल्य तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, अतिथि विद्वान, विजिटिंग फैकल्टी, कर्मचारी सहित महू के कई गण्यमान्य आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation