• Latest
  • Trending
आयकरदाताओं को बड़ा तोहफा

आयकरदाताओं को बड़ा तोहफा

February 3, 2023
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
Friday, October 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आयकरदाताओं को बड़ा तोहफा

रेलवे के बजट में रिकॉर्ड वृद्धि

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in बजट-2023
0
आयकरदाताओं को बड़ा तोहफा

आयकरदाताओं को बड़ा तोहफा

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर वर्ग के लिए पिटारा खोला है। देश के तीव्र विकास, हर व्यक्ति को लाभ, व्यापक वर्गों को राहत, कृषि, उद्योग, रक्षा, चिकित्सा, ऑटोमोबाइल,पर्यावरण, शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, युवा विकास, रोजगार, सामाजिक समृद्धि आदि के लिए बजट में भरपूर प्रावधान किए गए हैं। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी गई है। 7 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। पहले सीमा पांच लाख थी।

रेलवे मंत्रालय : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे को 2023-24 में कुल 2.40 लाख करोड़ रुपये फंड आवंटित करने का एलान किया जो कि अब तक सबसे अधिक है। पिछले साल की तुलना में यह एक लाख करोड़ अधिक है। 2022 में 1.40 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। अगर 2013-14 से तुलना की जाए तो ये बजट लगभग 9 गुना ज्यादा है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘श्रीअन्न’ से मिलेगा किसानों को फायदा, बजट सर्व समावेशी: मोदी

कृषि क्षेत्र : बजट में कृषि क्षेत्र के लिए कुल 1.25 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 1.24 करोड़ रुपए फंड का प्रावधान किया गया था। कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ा कर 20 लाख करोड़ रुपये किया गया है। युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र : आम बजट में शिक्षा के लिए 1,12,899 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं। पिछले साल के बजट में शिक्षा के लिए कुल 1,04,278 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। यानी 8 हजार करोड़ से ज्यादा का इजाफा।

खेल मंत्रालय : केंद्र सरकार ने युवा और खेल मामलों के मंत्रालय के लिए 3397.32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले साल के बजट 2773.35 करोड़ रुपये से 723.97 करोड़ रुपये ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय : बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 86 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पिछले बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 83 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। यानी इस बार 2.71 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पिटारा : सीतारमण ने घोषणा की कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा अब 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख की जाएगी।

महिलाओं के लिए नई बचत योजना : महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा। इसमें 2 लाख की बचत पर 7.5 फीसद का ब्याज मिलेगा।
युवाओं के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना की घोषणा : 3 वर्षों में 47 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू करने की घोषणा ।

पहचान पत्र को अपडेट करने में अब नहीं आएगी मुश्किलें : विभिन्न सरकारी एजेंसियों, नियामकों और विनियमित संस्थाओं द्वारा बनाए गए व्यक्तियों की पहचान पत्र के समाधान और अद्यतन करने के लिए एक-स्टॉप समाधान डिजीलॉकर सेवा की स्थापना की जाएगी।

नगरपालिका बांडों को लेकर घोषणा : नगरपालिका बांडों के लिए साख बढ़ाने के लिए शहरों को प्रोत्साहित किया जाएगा। विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी।

हवाई अड्डे नवीनीकृत : क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपॉड, वाटर एयरो ड्रोन, उन्नत लैंडिंग ग्राउंड नवीनीकृत होंगे।

पैन पर घोषणा : पीएएन को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की । उन्होंने कहा कि पैन कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। इससे पहले पैन टैक्स फाइलिंग के लिए था।

आवास योजना का आवंटन बढ़ा : बजट में सरकार ने पीएम आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया। सीतारमण ने कहा कि हम लोगों को तेजी से घर आवंटित करेंगे।

नर्सिंग कॉलेज : 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेजों को स्थापित करने की घोषणा।
जनजातीय समूहों के लिए घोषणा : विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा। अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

परंपरागत कारीगरों के लिए पैकेज : पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान-परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता के पैकेज की परिकल्पना की गई है, जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।

पर्यटन को मिशन मोड पर बढ़ावा : सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं लागू होंगी।

बजट 2023 पर प्रतिक्रियाएं

नए भारत का संकल्प : धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देश की जनता के साथ विश्व की उम्मीदों को भी पूरा करने वाला बजट है। ये गरीबों का बजट है, नए भारत का संकल्प इस बजट में दिखाई देता है। ये सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विश्वास, सबको साथ लेकर चलने वाला बजट है।


सबकी भलाई का बजट : नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी है। यह बजट बच्चों की पढ़ाई, मध्यम वर्ग की कमाई और बुजुर्गों की भलाई पर बल देने वाला है।


मध्यम वर्ग खुश : शेखावत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्षों से मध्यम वर्ग का जो लंबित विषय था, उसे लेकर मध्यम वर्ग प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहा है।


हर वर्ग को राहत : मनोहर

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बजट को क्रांतिकारी बताया है। बजट से समाज के हर वर्ग को राहत मिली है।


महिलाओं का सम्मान बढ़ा : ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बजट 2023 को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया है। बजट से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।


फारूक ने बजट की तारीफ की

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को मदद दी गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation