• Latest
  • Trending
terrorist

आतंकवाद के नासूर का खात्मा करना ही होगा

November 25, 2022
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आतंकवाद के नासूर का खात्मा करना ही होगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in दृष्टिकोण
0
terrorist

लोकतंत्र, मानव अधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ आतंकवाद एक नासूर की तरह है। हमें इसे जीतने नहीं देना है। यह बात जगजाहिर है कि कोई भी एक देश या संगठन आतंकवाद को अकेला नहीं हरा सकता। आज बढ़ता आतंकवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमें हर हाल में इस खतरे से पार पाना ही होगा। अब समय आ गया है कि राजनीति और देश की सीमाओं से ऊपर उठ कर हर देश को आतंक फैलाने वाली संस्थाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी ही होगी। अगर हम ऐसा नहीं कर सके तो स्वयं के साथ तो अन्याय करेंगे ही, अपनी आने वाली पीढि़यों को भी अशांत और अस्थिरता भरा माहौल देकर जाएंगे जहां वे हर पल जीवन की रक्षा और सुरक्षा के प्रति भयाक्रांत रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी संस्थाएं और व्यक्ति, जो आतंकवाद के लिए सहानुभूति पैदा करने की कोशिश में जुटे हैं, उन्हें भी बिल्कुल अलग-थलग कर देना चाहिए।

आतंकवाद के मुद्दे पर ही हाल ही में भारत ने इसी संदर्भ में नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन में इस बात का जिक्र भी आया कि एक संस्था सामाजिक गतिविधि की आड़ में युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर उन्हें आतंक की तरफ धकेलने की साजिश करने में संलिप्त थी। उसे देश में माहौल बिगाड़ने के आरोप के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया। सम्मेलन में इस बात पर भी विशेष चिंता व्यक्त की गई कि कुछ देशों ने आतंक को अपनी राष्ट्रनीति बना लिया है। ऐसे देश यह जानते-बूझते भी कि आतंकवाद को बढ़ावा देना उनके लिए भी घातक और हानिकारक है, पर फिर भी वे ऐसी संस्थाओं एवं उनके समर्थकों को आश्रय दे रहे हैं और उन्हें फंडिंग भी कर रहे हैं। ऐसे देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समुचित कार्रवाई किए जाने के सुझाव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी संस्थाएं और व्यक्ति, जो आतंकवाद के लिए सहानुभूति पैदा करने की कोशिश में जुटे हैं, उन्हें भी बिल्कुल अलग-थलग कर देना चाहिए। ऐसे मामलों में कोई किंतु-परंतु नहीं होना चाहिए। आतंकवाद को खुलेआम और छिपकर किए जा रहे हर तरह के सपोर्ट के खिलाफ पूरी दुनिया को एक होना होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

पीएम मोदी ने चेताया कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं ये बिल्कुल न समझें कि युद्ध नहीं हो रहा है तो शांति है। प्रॉक्सी वार भी उतना ही खतरनाक और हिंसक है। आज दुनिया को इस सच को समझना ही होगा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में प्रश्रय देना किसी के भी हित में नहीं है। चाहे वह जानबूझ कर किया जा रहा हो अथवा अनजाने में।

वैसे तो ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन समाप्त हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं जिसमें आतंकवादियों को समर्थन तथा आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के करीब 450 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसी बीच विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को कतर द्वारा फीफा विश्व कप में आमंत्रित किए जाने की खबर आना काफी चिंताजनक है। इससे यही जाहिर होता है कि अभी भी कुछ देश आतंकवाद और उसके समर्थकों को प्रश्रय न दिए जाने के विचार को संजीदगी से नहीं ले रहे। जाकिर नाइक को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। इस साल मार्च में भारत के गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक द्वारा स्थापित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को भी गैरकानूनी संगठन घोषित किया था और उस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को कथित तौर पर कतर द्वारा चल रहे फीफा विश्व कप के दौरान इस्लाम पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। ऐसे समय में जबकि दुनिया आतंकवाद से जूझ रही है, नाइक को एक मंच देना नफरत फैलाने के लिए एक ‘आतंकवादी सहानुभूति’ देने जैसा है। यह अत्यंत गंभीर मामला है और पूरे विश्व के लिए एक चेतावनी भी। इसलिए सभी देशों को एकजुट होकर विश्व में कहीं भी हो रहे इस प्रकार के प्रयासों की कड़ी से कड़ी निंदा करनी चाहिए। साथ ही ऐसे प्रयासों को रोकने के लिए समुचित कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

वर्तमान में अब एक नई विश्व व्यवस्था उभर रही है। नई व्यवस्था समग्र रूप से पूर्ववर्ती व्यवस्था की तुलना में बेहतर है पर यह बहुत अधिक जटिल भी होती जा रही है। वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए अब ओर अधिक सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है जिसका मानवता को सामना करना पड़ रहा है। भारत वर्तमान में सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति का अध्यक्ष भी है। भारत ने हमेशा से आतंकवाद पर विश्व समुदाय को आगाह किया है कि आतंकवाद से पूरी दुनिया को खतरा है। दुनिया आतंकवाद और आतंकवादियों को लेकर दोहरे मानदंड न अपनाए। विश्व समुदाय को आतंकी खतरे को अलग-अलग नजरिये से देखना बंद कर इस पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। हमें यह सत्य कभी नहीं भूलना चाहिए कि सब मिलकर ही मजबूत बनते हैं और एकता में ही शक्ति है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation