• Latest
  • Trending
ram-mandir

श्रीरामचंद्र हवाई अड्डे का तीन चौथाई कार्य पूरा, एयरबस ए-320 भी उड़ेगी

September 15, 2023
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Friday, August 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

श्रीरामचंद्र हवाई अड्डे का तीन चौथाई कार्य पूरा, एयरबस ए-320 भी उड़ेगी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उड़ान शुरू करने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 15, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
ram-mandir

लखनऊ। निर्माणाधीन श्रीरामचंद्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब एटीआर के साथ एयरबस भी उतारने की तैयारी है। एयरपोर्ट का विकास एयरबस ए- 320 के मानक पर किया जा रहा है। लगभग तीन चौथाई काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिसंबर तक यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

लक्ष्य के मुताबिक काम करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जिन परियोजनाओं पर काम पूरा किया जाना है, उन पर खास फोकस है। जिलाधिकारी ने भी यह कहकर बात साफ कर दी है कि सभी बाधाएं दूर करा दी गई हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

एयरपोर्ट से जहाजों की उड़ान के मद्देनजर रनवे, टैक्सी-वे, एप्रन, आइसोलेशन, एटीसी कंट्रोल टावर, फायर स्टेशन, टर्मिनल बिल्डिंग, नाइट लैंडिंग से संबंधित उपकरण आदि जैसे मानक पूरे होने की जरूरत होती है। इनमें से ज्यादातर महत्वपूर्ण काम पूरे हो चुके हैं और दूसरे पूरे किया जा रहे हैं।

रनवे विस्तार और नई टर्मिनल बिल्डिंग का होगा प्रस्ताव
अब तक 2200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रन-वे बनाया जा चुका है। अब फेज टू में इसे 3125 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके साथ ही 30,000 वर्ग मीटर में नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जानी है। इसका प्रस्ताव भेजे जाने की तैयारी है।

बदल गया पूरा परिदृश्य
एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया की शुरुआत से निर्माण तक पूरा परिदृश्य ही बदल गया।

सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव पर तत्कालीन भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस पर कार्रवाई शुरू कराई थी। 2018 में एएआई के तत्कालीन अध्यक्ष गुरु प्रसाद महापात्र ने प्रदेश सरकार को जो पत्र भेजा था, उसमें तत्कालीन फैजाबाद में एयरपोर्ट निर्माण के बाद 2023-24 में एटीआर-72 को उड़ाने और 2028-29 में एयर बस की उड़ान शुरू करने की बात कही गई थी लेकिन श्रीराम मंदिर पर फैसला आने के बाद पूरा परिदृश्य बदल गया।

अब अयोध्या एयरपोर्ट का फेज वन का विकास ही एयरबस ए-320 के लिए अंतिम चरण में है। साथ ही एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का कर दिया गया।

रनवे किनारे लगे ग्लाइडपाथ और लोकोलाइजर का मदद से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। एयरपोर्ट पर लोकोलाइजर स्थापित कर दिया गया है।

मानक के अनुसार कार्य
एयरपोर्ट का विकास एयरबस ए-320 के मानक के अनुसार किया जा रहा है। यहां से एटीआर-72 और एयरबस ए-320 दोनों उड़ान भर सकते हैं और उतर सकते हैं। यह परिचालन के समय पर निर्भर है, किस जहाज से इसकी शुरुआत की जाती है। एयरपोर्ट का तीन चौथाई से ज्यादा काम पूरा हो गया है।

राजीव कुलश्रेष्ठ, महाप्रबंधक (परियोजना)
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation