• Latest
  • Trending
court

सुप्रीम कोर्ट ने 5 राज्यों से पूछा प्रदूषण रोकने को क्या कदम उठाए

November 3, 2023
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने 5 राज्यों से पूछा प्रदूषण रोकने को क्या कदम उठाए

कहा, उपाय सिर्फ पेपर पर, जमीनी हकीकत कुछ और

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 3, 2023
in लीगल
0
court
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने पांच पड़ोसी राज्यों से सवाल किया है कि उन्होंने वायु प्रदूषण रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि पंजाब में बड़ी संख्या में पराली जलाई जा रही है। कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब , यूपी, हरियाणा राजस्थान से एक हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

एयर क्वालिटी मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दी सफाई
सुप्रीम कोर्ट में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट अथॉरिटी ने हलफनामे में कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या हर साल हमारे सामने आती है, लेकिन एक्यूआई में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलता है। एमिकस क्यूरी ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने की घटना फिर सामने आई है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं टीटीई’

सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो के दुरुपयोग पर जताई चिंता

– दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति फिर चिंताजनक

कोर्ट ने कहा कि इस समय दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्थिति में है। हम आने वाली पीढ़ी के लिए चिंतित हैं। उस पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा। आज दिल्ली के हालात यह हैं कि घर से बाहर निकलना मुश्किल है। कुछ दशक पहले, यह दिल्ली का सबसे अच्छा समय हुआ करता था, लेकिन अब हालात बिल्कुल अलग नजर आते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर को होनी है।

केंद्र ने कहा, प्रदूषण रोकने के लिए कई कदम उठाए
केंद्र सरकार ने कहा कि हमने प्रदूषण रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन आज प्रदूषण खराब हालात में हैं। प्रदूषण को लेकर रिपोर्ट दाखिल की गई है, जिसमें बीते तीन साल और आज के मौजूदा हालात के बारे में बताया गया है। साथ ही प्रदूषण के कारकों के बारे में बताया गया है। केंद्र सरकार ने कहा कि बीते दो दिन में पराली जलाने की घटना बढ़ी है, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत कम है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि प्रदूषण की मौजूदा हालात क्या है। एक्यूआई क्या है? इसके जवाब में कोर्ट को बताया गया कि आज भी एक्यूआई बेहद खराब है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सभी उपाय सिर्फ पेपर पर हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और है। दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं हो रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation