• Latest
  • Trending
Big offer in Haryana, become a voter and win laptop, smartphone

हरियाणा में बड़ा आफर वोटर बनो व जीतो लैपटॉप, स्मार्टफोन

October 20, 2023
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरियाणा में बड़ा आफर वोटर बनो व जीतो लैपटॉप, स्मार्टफोन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 20, 2023
in राष्ट्रीय
0
Big offer in Haryana, become a voter and win laptop, smartphone
ब्लिट्ज ब्यूरो

फरीदाबाद। हरियाणा का निर्वाचन आयोग 9 दिसंबर तक नए वोट बनवाने वाले युवा मतदाताओं को उपहार देगा। नौ दिसंबर तक वोट बनवाने वाले मतदाताओं को पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची से ड्रॉ निकालकर लैपटॉप, स्मार्टफोन और पेन ड्राइव इनाम में दिए जाएंगे। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले उन युवाओं को वोट बनवाने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है जिनका जन्म दो जनवरी 2004 से एक जनवरी 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने अपना वोट नहीं बनवाया है, वे वोटर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन फॉर्म छह भरकर मतदाता बन सकते हैं। इसके साथ ही आकर्षक इनाम भी पा सकते हैं।

वोट बनवाने के लिए स्थायी आवास का पता, जन्मतिथि और पासपोर्ट साइज फोटो सहित तीनों की फोटो प्रतियां फार्म छह के साथ लगानी होंगी। ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम और ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से वोट बनवा सकते हैं। कोई दिक्क त आती है तो वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 व वोटर हेल्पलाइन एप पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, बड़ी बीमारियों पर फोकस

दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

वोटर लिस्ट का अपडेशन शुरू : मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची को अपडेट करेंगे। 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल पब्लिकेशन किया जाएगा। 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज होंगी। 4 व 5 नवंबर व 2 और 3 दिसंबर- 2023 को विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दावे व आपत्ति का 26 दिसंबर को निपटान होगा। 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation