• Latest
  • Trending
jp-morgen

जेपी मॉर्गन के बाद अब ब्लूमबर्ग के इंडेक्स में शामिल होगा भारत

October 12, 2023
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
job

आबादी का सुनहरा मौका: नौकरी और हुनर भारत की सबसे बड़ी असल परीक्षा

July 18, 2026
rbi (

बैंकों का व्यस्त शनिवार: HDFC बैंक ने पहली बार दिया बोनस शेयर का तोहफा

July 18, 2026
Reliance

पहली बार 3 लाख करोड़ के पार: रिलायंस के तीनों इंजन एक साथ चले

July 18, 2026
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
Sunday, July 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेपी मॉर्गन के बाद अब ब्लूमबर्ग के इंडेक्स में शामिल होगा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 12, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
jp-morgen
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय बाजार के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। हाल ही में जेपी मॉर्गन ने भारत को अपने इंडेक्स में शामिल करने का एलान किया हैं। उसके बाद अब ब्लूमबर्ग के इंडेक्स में भी भारत को शामिल करने की बातें चल रही हैं। अगर ऐसा होता है तो भारतीय बाजार में फंड का फ्लो बढ़ जाएगा। यह 20 से 25 अरब डॉलर तक हो सकता है।

इसी महीने शुरू होगी बैठक
एक रिपोर्ट के अनुसार ब्लूमबर्ग इंडेक्स सर्विसेज की इसी महीने अहम बैठक शुरू होने वाली है। प्रस्तावित एडवाइजरी मीटिंग में एशिया, यूरोप और अमेरिका में ब्लूमबर्ग फिक्स्ड इनकम इंडेक्स को लेकर विचार होगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बैठक में भारतीय सॉवरेन बॉन्ड को इंडेक्स में जगह देने के बारे में भी बातें हो सकती हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

जेपी मॉर्गन ने किया ये एलान
इससे पहले जेपी मॉर्गन ने अपने ग्लोबल गवर्नमेंट बॉन्ड इंडेक्स-इमर्जिंग मार्केट में भारतीय बॉन्ड को शामिल किया था। जेपी मॉर्गन ने दो सप्ताह पहले ही यह एलान किया था। उसके बाद अब ब्लूमबर्ग इंडेक्स में भारत के शामिल होने की उम्मीद बढ़ी है। जेपी मॉर्गन और ब्लूमबर्ग के बॉन्ड इंडेक्स को अंतरराष्ट्रीय निवेशक बेंचमार्क की तरह यूज करते हैं। मतलब वे उन्हीं बेंचमार्क के हिसाब से बाजारों में पैसे लगाते हैं। स्वाभाविक है कि इंडेक्स में जगह मिलने के बाद भारत को भी उन निवेशकों के पोर्टफोलियो का हिस्सा मिलेगा। जेपी मॉर्गन के इंडेक्स में भारत को जून 2024 से जगह मिलने वाली है।

इस तरह से होता है विचार
एक रिपोर्ट के अनुसार ब्लूमबर्ग इंडेक्स सर्विस लिमिटेड की ब्लूमबर्ग फिक्स्ड इनकम इंडेक्स एडवाइजरी काउंसिल की बैठक अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में होने वाली है। यह बैठक हर एक साल में एक बार होती है। बैठक में एडवाइजरी काउंसिल द्वारा इंडेक्स के यूजर्स के सुझावों पर विचार किया जाता है। चूंकि भारतीय बॉन्ड बाजार को लेकर धारणा बेहतर हुई है और हाल ही में जेपी मॉर्गन ने शामिल करने का ऐलान किया है, ब्लूमबर्ग इंडेक्स के यूजर भारत को शामिल करने के सुझाव दे सकते हैं।

ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में भी जिक्र
ब्लूमबर्ग इंडेक्स सर्विस लिमिटेड के एक आधिकारिक दस्तावेज में भी इस बात का जिक्र किया गया है। दस्तावेज में कहा गया है कि बैठक में इंडिया ट्रेजरी फुली एक्सेसिबल रूट बॉन्ड बाजार को ग्लोबल एग्रीगेट और इमर्जिंग मार्केट लोकल करेंसी इंडिसेज में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

आ सकता है इतना विदेशी निवेश
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स का वेटेज 0.6 से 0.8 फीसदी है। ऐसे में अगर इस इंडेक्स में भारत को शामिल किया जाता है, तो भारतीय बाजार में करीब 20-25 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आ सकता है। इसके अलावा जेपी मॉर्गन के इंडेक्स में जगह मिलने से भी भारतीय बाजार को करीब 20-25 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश मिलेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation