• Latest
  • Trending
daily-news

प्रशासनिक सुस्ती के मकड़जाल में लटके कारशेड प्रोजेक्ट

October 19, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
दिल्ली-अंबाला के बीच बिछेंगी तीसरी और चौथी रेल लाइन

दिल्ली से अंबाला तक 5983 करोड़ की लागत से बिछाई जाएंगी दो और लाइनें

October 19, 2026
उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

October 19, 2026
यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

October 19, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

October 19, 2026
Tuesday, October 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रशासनिक सुस्ती के मकड़जाल में लटके कारशेड प्रोजेक्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in वेस्ट
0
daily-news

मुंबई। मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में लोकल ट्रेनों के बढ़ते बेड़े के उचित रखरखाव और मौजूदा शेडस का बोझ घटाने के लिए प्रस्तावित भिवपुरी व वाणगांव कारशेड परियोजनाएं 7 साल बीत जाने के बाद भी अधूरी पड़ी हैं। मुंबई रेलवे विकास कॉपरिशन द्वारा वर्ष 2019 में मंजूर किए गए इन प्रोजेक्ट्स को भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी और प्रशासनिक सुस्ती के कारण भारी देरी का सामना करना पड़ा है। एमयूटीपी-3 ए के तहत 2,353 करोड़ रुपए की लागत वाले इन दोनों कारशेड का संचालन समय पर शुरू न होने से आगामी उपनगरीय मार्गों की सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका गहरा गई है। पनवेल-कर्जत उपनगरीय कॉरिडोर के लिए अहम भिवपुरी कारशेड को लेकर 45.24 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होने के बावजूद निर्माण का मुख्य ठेका छह साल बाद अगस्त 2025 में दिया गया।

वर्तमान में वहां केवल मिट्टी भराई और सुरक्षा दीवार का प्राथमिक कार्य चल रहा है, जबकि निरीक्षण शेड, वॉशिंग लाइन और पुलों के नक्शों की तकनीकी मंजूरी अभी बाकी है। साल 2027 तक पनवेल-कर्जत मार्ग शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन तब तक भिवपुरी कारशेड तैयार होना मुश्किल दिखता है, जिससे लोकल के मेंटेनेंस का अतिरिक्त भार अन्य शेड पर पड़ेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महाराष्ट्र के स्कूल और अस्पतालों की बदलेगी सूरत

1 घंटे का सफर 10 मिनट में, सबसे लंबा फ्लाइओवर शुरू

वसई रोड टर्मिनस का काम तेज
मुबई से सटे वसई-विरार और पालघर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण वसई रोड रेलवे टर्मिनस परियोजना अब क्रियान्वयन चरण में पहुंच गई है। पश्चिम रेलवे ने परियोजना के प्रमुख ठेके दे दिए हैं और निर्माण कार्य तेजी से जारी है। करीब 150.25 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना को मार्च 2028 तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

43.68 हेक्टेयर जमीन की जरूरत
दूसरी और विरार-डहाणू चौहरीकरण से जुड़े वाणगांव कारशेड के लिए 43.68 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है, जिसमें बड़ा हिस्सा वन भूमि का है। इस परियोजना को फरवरी 2026 में पहले चरण की सैद्धांतिक वन मंजूरी तो मिल गई, लेकिन दूसरे चरण की अंतिम पर्यावरण मंजूरी अब भी अटकी हुई है। नतीजतन, वहां अब तक जमीनी काम शुरू नहीं हो सका है।

सूत्रों के मुताबिक मध्य रेल के कुर्ला, कलवा, सानपाडा और पश्चिम रेल के मुंबई सेंट्रल, कांदिवली व विरार कारशे पर दबाव कम करने के उद्देश्य से शुरू हुई यह योजना अब भी फाइलों और बुनियादी अड़चनों में उलझी हुई है। एमआरवीसी का दावा है कि तकनीकी मंजूरियों के साथ काम को गति दी जा रही है. परंतु वास्तविक संचालन शुरू होने में अभी लंबा वक्त लगेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation