लखनऊ। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने पांच जिलों में 11 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स में करीब 2086.06 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट होने का अनुमान है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में एनसीआर में नए घरों की संख्या बढ़ने वाली है जिससे होम बायर्स और इन्वेस्टर्स को और ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं।
बताया जा रहा है अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स में हाउसिंग और कमर्शियल दोनों मिलाकर लगभग 1873 यूनिट्स बनाई जाएंगी। ये मंजूरियां यूपी रेरा की 215वीं प्राधिकरण बैठक में दी गईं।
एनसीआर में घर खरीदने वालों के लिए खास बात यह है कि इन प्रोजेक्ट्स में गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद भी शामिल हैं। इन दोनों इलाकों में नए प्रोजेक्ट आने से खरीदारों को प्रॉपर्टी के ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं।
मंजूर किए गए 11 नए प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स-
गौतम बुद्ध नगर 2 हाउसिंग प्रोजेक्ट 1800.36 करोड़ 1398 यूनिट्स
लखनऊ 5= 2 हाउसिंग + 3 कमर्शियल प्रोजेक्ट्स 169.53 करोड़ 198 यूनिट्स
गाजियाबाद 2 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स 106.84 करोड़ 211 यूनिट्स
बाराबंकी 1 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स 5.78 करोड़ 53 यूनिट्स
मुरादाबाद 1 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स 3.55 करोड़ 13 यूनिट्स
कुल 11 2086.06 करोड़ 1873 यूनिट्स।
गौतम बुद्ध नगर में सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट
गौतम बुद्ध नगर जिले में पांच जिलों में सबसे ज्यादा इन्वेस्ट मिला है। इस जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा आते हैं। यहां दो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। इन प्रोजेक्ट्स पर करीब 1800.36 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट होने का अनुमान है। इनसे कुल 1398 हाउसिंग यूनिट बनाई जाएंगी।
अंदाजा है कि इन 11 नए प्रोजेक्ट्स में टोटल इन्वेस्टमेंट का करीब 86% हिस्सा गौतम बुद्ध नगर में है। एनसीआर के लिए यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरों की मांग, नई सड़क और मेट्रो जैसी कनेक्टिविटी तथा रियल एस्टेट डेवलपमेंट लगातार बढ़ रहा है।
बेशक नए प्रोजेक्ट बढ़ने से खरीदारों के पास ज्यादा ऑप्शन होंगे लेकिन साथ ही कम्पीटीशन भी बढ़ सकता है। इसलिए प्रॉपर्टी खरीदने से पहले रेंटल डिमांड, आसपास के नए प्रोजेक्ट और रीसेल की संभावनाएं जरूर चेक करें ताकि आगे चलकर इन्वेस्टमेंट का फायदा मिल सके।
दिल्ली के सटे गाजियाबाद में भी दो हाउसिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। इनमें करीब 106.84 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट होने का अनुमान है और लगभग 211 हाउसिंग यूनिट बनाई जाएंगी। इससे गाजियाबाद में घर खरीदने वालों को नए विकल्प मिल सकते हैं लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सिर्फ नए प्रोजेक्ट की संख्या न देखें।














