• Latest
  • Trending
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
दिल्ली-अंबाला के बीच बिछेंगी तीसरी और चौथी रेल लाइन

दिल्ली से अंबाला तक 5983 करोड़ की लागत से बिछाई जाएंगी दो और लाइनें

October 19, 2026
उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

October 19, 2026
यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

October 19, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

October 19, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 'विकसित भारत' बनाया: फडणवीस

महाराष्ट्र के स्कूल और अस्पतालों की बदलेगी सूरत

October 19, 2026
Monday, October 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

नेतन्याहू बोले, आप पूरी दुनिया के हीरो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in the blitz
0
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

YOU MAY ALSO LIKE

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

यरूशलम। इजरायल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने इस सम्मान की जानकारी दी। कैप्टन मच्छार ने तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में एक बड़ी विमानन आपदा को टालने में अहम भूमिका निभाई थी। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब कैप्टन मच्छार अबू धाबी के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्हें विमान के कॉकपिट के अंदर अपने सह-पायलट के कथित हमले के दौरान गंभीर चोटें आई थीं।

इन नागरिकों को भी सम्मान
राष्ट्रपति हर्जोग ने उड़ान एफजेड 1073 को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित प्रयास को विफल करने में मदद करने वाले छह इजरायली यात्रियों को भी नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया। जेरूसलम पोस्ट और टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार हर्जोग ने ताली मानेस, ज्विका मानेस, यानिव हयौन, डॉ. शोता मुसायेव, आसफ राजुआन और ओर पारडिलोव को भी यह पुरस्कार दिया । इन सभी ने कथित अपहरण के प्रयास को रोकने में अपनी भूमिका निभाई थी।

कैसे बची 174 यात्रियों की जानें?
ताली मानेस को सबसे पहले खतरे की चेतावनी देने का श्रेय दिया गया। उनके बाद हयौन, ज्विका मानेस, पारडिलोव और राजुआन ने मिलकर सह-पायलट को काबू करने में मदद की। डॉ. मुसायेव, जो पेशे से एक चिकित्सक हैं, उन्होंने घायल पायलट को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। राष्ट्रपति हर्जोग ने यरूशलम में एकत्र होकर इन ‘साधारण’ इजरायली नागरिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये लोग असाधारण इन्सान और सच्चे नायक साबित हुए, जिन्होंने पिछले सप्ताह उड़ान को बचाया। हर्जोग ने बताया कि कैप्टन स्मित के साथ साहस, दृढ़ संकल्प और उल्लेखनीय सूझबूझ के कारण इन नायकों ने एक विनाशकारी विमानन आपदा को रोका। इस घटना से पूरी दुनिया हिल जाती, लेकिन इन लोगों ने 174 अनमोल जानें बचा लीं।

पीएम नेतन्याहू भी जांबाज कैप्टन के मुरीद
गौरतलब है कि बीते दिनों पीएम नेतन्याहू ने अस्पताल में इलाज करा रहे भारतीय पायलट से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से कहा, आपका साहस और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शांत रहने की क्षमता अद्भुत है। आपने कई जिंदगियां बचाईं… आपने दुनिया में मानवता की भावना को बचाया। नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार से कहा, आप भारत और इजरायल के लोगों के सच्चे हीरो हैं। आप पूरी दुनिया के हीरो हैं।

उल्लेखनीय है कि सह-पायलट ने कॉकपिट में मच्छार पर आपातकालीन कुल्हाड़ी से हमला किया और विमान पर नियंत्रण करने की कोशिश की। घटना के दौरान विमान की ऊंचाई करीब 34,000 फुट से घटकर लगभग 16,600 फुट रह गई थी।

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
किसने क्या-क्या सम्मान देने की घोषणा की

कैप्टन स्मित मच्छार के सर्वोच्च साहस के लिए कई सम्मान और बड़ी नकद राशि देने की घोषणाएं की गई हैं।
गुजरात सरकार : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कैप्टन स्मित को प्रतिष्ठित राज्य सम्मान ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ और ₹25 लाख का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

मैनकाइंड फार्मा : इस प्रमुख दवा कंपनी ने कैप्टन स्मित और उनके परिवार के असाधारण साहस और मानवता को सलाम करते हुए ₹एक करोड़ का नकद पुरस्कार देने का एलान किया है।

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने पीएम कार्यालय को पत्र लिखकर कैप्टन स्मित को भारत का सर्वोच्च शांति-कालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ देने की मांग की है।


कैप्टन स्मित मच्छार को वीरता पुरस्कार देने की मांग

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार या उपयुक्त नागरिक सम्मान देने की सिफारिश की है। 30 सितंबर को उड़ान के दौरान फर्स्ट ऑफिसर ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा। विमान में 174 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation